PKL 10: नवीन 'एक्सप्रेस' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, पीकेएल में सबसे तेज 1000 रेड प्वॉइंट तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बने

दिग्गज रेडर ने सिर्फ 90 मैचों में ही ये कारनामा कर दिखाया।
दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार पीकेएल के हर एक सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा देते हैं। छठे सीजन में डेब्यू करने के बाद से ही उन्होंने अभी तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अब 10वें सीजन (PKL 10) के दौरान उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो पीकेएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रेड प्वॉइंट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नवीन कुमार ने ये कारनामा सिर्फ 90 मैचों में किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड परदीप नरवाल के नाम था, जिन्होंने 99 मैचों में 1000 रेड प्वॉइंट पूरे किए थे।
नवीन कुमार ने इंजरी के बाद की जबरदस्त वापसी
नवीन कुमार इंजरी का शिकार हो गए थे और इसी वजह से बीच में उन्होंने एक मैच में नहीं खेला था। टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मैच में नवीन कुमार ने मैट पर वापसी की और सुपर-10 लगाकर ना केवल टीम को मैच जिताया, बल्कि पीकेएल में अपने 1000 रेड प्वॉइंट भी पूरे कर लिए। नवीन कुमार ने इस मैच में कुल मिलाकर 11 प्वॉइंट लिए।
नवीन कुमार के नाम पीकेएल में लगातार सबसे ज्यादा सुपर-10 लगाने का भी रिकॉर्ड है। इसके अलावा नवीन कुमार ने सबसे तेज 4000 रेड प्वॉइंट्स लेने का रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में दबंग दिल्ली को पीकेएल का टाइटल भी जिताया था।
दिग्गजों की लिस्ट में नवीन कुमार हुए शामिल
आपको बता दें कि इससे पहले परदीप नरवाल, मनिंदर सिंह, दीपक निवास हूडा, पवन सेहरावत और राहुल चौधरी के ही 1000 से ऊपर रेड प्वॉइंट्स थे और अब इस लिस्ट में नवीन कुमार का नाम भी जुड़ गया है। परदीप नरवाल पीकेएल में 1000, 1100, 1200, 1300, 1400 और 1500 रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं और उनके नाम पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट दर्ज हैं। वो पीकेएल में 1600 प्वॉइंट लेने वाले इकलौते रेडर हैं। हालांकि नवीन कुमार भी काफी तेजी से आगे जा रहे हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.