PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 13 तक

दूसरे लेग की शुरुआत काफी धमाकेदार देखने को मिली।
PKL 10 में बैंगलोर लेग के पहले दिन बेंगलुरु बुल्स अपने घरेलू फैंस के सामने पहली जीत की तलाश में कोर्ट पर उतरे थे। पहले हाफ में दबंग दिल्ली ने काफी अच्छी बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में बुल्स ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया था। दिल्ली की ओर से नवीन कुमार ने सुपर-10 लगाया, वहीं आशु मलिक ऐसा करने से चूक गए थे। बेंगलुरु बुल्स का डिफेंस एकदम बिखरा हुआ नजर आया और अंत में टीम 38-31 के स्कोर से हार गई।
वहीं यू मुम्बा और पुनेरी पलटन के मैच में शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक मुकाबले का नियंत्रण अपने हाथों में रखा। पुणे के रेडर्स और डिफेंडर्स ने एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन किया और अंत में टीम को 43-32 के स्कोर से जीत दिलाई। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि 8 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की पॉइंट्स टेबल, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 की अंक तालिका में हुए बदलाव:

आज के मैच से पूर्व बेंगलुरु बुल्स और दबंग दिल्ली अंक तालिका में क्रमशः नौवें और ग्यारहवें स्थान पर मौजूद थे। मैच में जीत के लिए दबंग दिल्ली को 5 अंक मिले, जिससे वो पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, दूसरी ओर बुल्स 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं।
पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा को हराकर सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की है, जिससे पुणे अब 10 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं यू मुम्बा एक स्थान नीचे छठे स्थान पर खिसक गई है। इस बीच गुजरात जायंट्स अब भी 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ग्रीन बैंड की रेस में सबसे ऊपर गुजरात जायंट्स के सोनू जागलान हैं, जिनके 33 रेड पॉइंट्स हैं। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने के बाद दबंग दिल्ली के कप्तान 26 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान हो गए हैं। इस सूची में तीसरा स्थान गुजरात के राकेश के पास है, जिनके 26 पॉइंट्स हैं।
1. सोनू जागलान (गुजरात जायंट्स) – 33 पॉइंट्स
2. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 26 पॉइंट्स
3. राकेश (गुजरात जायंट्स) – 26 पॉइंट्स
4. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 23 पॉइंट्स
5. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 23 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैचों में दिल्ली के विशाल भारद्वाज, पुणे के अबिनेश नादराजन और गौरव खत्री जैसे टॉप डिफेंडर्स शानदार लय में नजर आए, जिससे ऑरेंज बैंड की रेस भी अधिक दिलचस्प बन गई है। इस सूची में कुछ बदलाव हुए हैं, लेकिन गुजरात जायंट्स के सोमबीर अभी भी टॉप पर बने हुए हैं।
1. सोमबीर (गुजरात जायंट्स) – 13 पॉइंट्स
2. सुमित (यूपी योद्धाज़) – 10 पॉइंट्स
3. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 9 पॉइंट्स
4. रिंकू (यू मुम्बा) – 8 पॉइंट्स
5. अमन (बेंगलुरु बुल्स) – 8 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी