PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 20 तक

पटना को रौंद कर बंगाल वॉरियर्स 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।
प्रो कबड्डी लीग (PKL 10) में आज केवल एक ही मैच हुआ, जिसमें बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स के रूप में 2 पूर्व चैंपियन टीम आमने-सामने आईं। पहले टाइम-आउट तक दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन पहले हाफ के अंतिम 10 मिनटों ने तय कर दिया था बंगाल वॉरियर्स यहां बड़ी जीत दर्ज करने आए हैं।
हालांकि पटना पाइरेट्स की ओर से सचिन तंवर और सुधाकर एम ने सुपर-10 स्कोर किए, लेकिन बंगाल की ओर से मनिंदर सिंह और श्रीकांत जाधव के अलावा नितिन कुमार ने भी सुपर-10 स्कोर करते हुए अपनी टीम को 60-42 के बड़े अंतर से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि 12 दिसंबर को हुए मैच के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 की अंक तालिका में हुए बदलाव:

पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीत से बंगाल वॉरियर्स के 4 मैचों में 3 जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं और वो टेबल में टॉप पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर गुजरात दूसरे स्थान पर खिसक गई है, जिसके 17 पॉइंट्स हैं। वहीं पटना पाइरेट्स की बात करें तो ये दसवें सीजन में उनकी पहली हार रही और वो 10 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
बंगाल वॉरियर्स vs पटना पाइरेट्स मैच के बाद ग्रीन बैंड की रेस में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। पटना के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने वाले बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने टॉप-5 में एंट्री ली है, जो 45 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। दूसरी ओर भरत हूडा और सोनू जागलान क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
1. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 47 पॉइंट्स
2. सोनू जागलान (गुजरात जायंट्स) – 46 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 45 पॉइंट्स
4. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 42 पॉइंट्स
5. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 42 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में जो खिलाड़ी जहां था, वहीं मौजूद है। इस लिस्ट में बदलाव ये हुआ है कि बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे ने अपनी लीड को बढ़ा दिया है क्योंकि उनके अब 18 पॉइंट्स हो गए हैं। वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात जायंट्स के सोमबीर से 4 पॉइंट्स आगे हैं।
1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 18 पॉइंट्स
2. सोमबीर (गुजरात जायंट्स) – 14 पॉइंट्स
3. सुमित (यूपी योद्धा) – 14 पॉइंट्स
4. गुरदीप (यूपी योद्धा) – 13 पॉइंट्स
5. सुरजीत सिंह (बेंगलुरु बुल्स) – 11 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.