PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 28 तक

बंगाल वॉरियर्स अभी भी 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है।
PKL 10 में 17 दिसंबर को पहले मैच में पटना पाइरेट्स का सामना गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स से हुआ। पहले हाफ में पटना 8 अंकों की अच्छी बढ़त बना चुकी थी, लेकिन दूसरे हाफ में जयपुर ने ऐसी वापसी की कि उन्होंने पटना को 2 बार ऑल-आउट कर दिया था। अंत में जयपुर ने 29-28 के बहुत करीबी अंतर से जीत हासिल की है।
दूसरे मैच में यू मुम्बा ने बेहद आसानी के साथ तमिल थलाइवाज़ को 46-33 के स्कोर से हराया है। हालांकि दूसरे हाफ में थलाइवाज़ ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन टीम अपनी रेडिंग और डिफेंस में नियमितता नहीं दिखा पाई। 17 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका में बड़े बदलाव हुए हैं, वहीं ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस भी दिलचस्प बन गई है।
PKL 10 की अंक तालिका में हुए बदलाव

पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीत के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के 5 मैचों में 15 अंक हो गए हैं और ये टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर पटना को लगातार तीसरी हार का स्वाद चखना पड़ा है और उनके 5 मैचों में 12 अंक हैं। ये टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर बनी हुई है।
आज के दूसरे मैच में जीत के बाद यू मुम्बा के 5 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। तमिल थलाइवाज़ जीत के सिलसिले को एक बार फिर जारी नहीं रख पाए जिनके 4 मैचों में 10 अंक हैं और टीम 11वें नंबर पर मौजूद है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
17 दिसंबर को हुए मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन पटना पाइरेट्स के सचिन तंवर की टॉप-5 में वापसी हुई है। दूसरी ओर दबंग दिल्ली के कप्तान 56 रेड पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
1. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 56 पॉइंट्स
2. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 56 पॉइंट्स
3. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 53 पॉइंट्स
4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 52 पॉइंट्स
5. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 51 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैचों के बाद ऑरेंज बैंड की रेस दिलचस्प बन गई है क्योंकि टॉप-5 में कई नए नामों की एंट्री हुई है। तमिल थलाइवाज़ के साहिल गुलिया और पटना पाइरेट्स के कृष्णा ढुल लंबी छलांग लगाकर टॉप-5 डिफेंडर्स में शामिल हो गए हैं।
1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 19 पॉइंट्स
2. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 17 पॉइंट्स
3. सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) – 16 पॉइंट्स
4. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 15 पॉइंट्स
5. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 14 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.