Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 30 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 18, 2023 at 10:52 PM
Modified at :December 27, 2023 at 5:45 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 30 तक

दबंग दिल्ली को रौंद कर पुनेरी पलटन पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

18 दिसंबर को हुए PKL 10 के दोनों मैच रोमांच से भरे रहे। पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा आमने-सामने आए, जिनका मैच आखिरी रेड तक कांटेदार रहा। बंगाल अधिकांश समय स्कोरबोर्ड में पिछड़ रही थी, लेकिन आखिरी 10 मिनटों में वो एक समय जीत दर्ज करने की स्थिति में आ गए थे, लेकिन मुकाबला अंत में 37-37 से ड्रॉ पर छूटा।

आज के दूसरे मैच की बात करें तो पुनेरी पलटन का सामना दबंग दिल्ली से हुआ, जिसमें पुणे ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और उसे अंत तक टूटने नहीं दिया। ये मुकाबला हालांकि लो-स्कोरिंग रहा, लेकिन अंत में पुणे ने 30-23 के स्कोर से जीत हासिल की है। 18 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका में बड़े बदलाव हुए हैं, वहीं ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस भी दिलचस्प बन गई है।

PKL 10 की अंक तालिका में हुए बदलाव

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

बंगाल वॉरियर्स का यूपी योद्धाज़ के साथ मैच टाई रहा है, इसलिए बंगाल को 3 पॉइंट मिले हैं। अब उनके कुल 21 पॉइंट हो गए हैं और ये टीम अब अंक तालिका में पहले से दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं योद्धा को भी 3 अंक मिले, जिससे उनके 5 मैचों में 15 अंक हो गए हैं। ये टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है।

वहीं आज के दूसरे मैच में दबंग दिल्ली को हराने के बाद पुनेरी पलटन के 5 मैचों में 21 पॉइंट हो गए हैं और PKL 10 की अंक तालिका में सबसे ऊपर विराजमान हो गए हैं। दूसरी ओर 5 मैचों में तीसरी हार के बाद दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है, जिनके इस समय 12 पॉइंट्स हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह हालांकि यूपी योद्धाज़ के खिलाफ सुपर-10 नहीं लगा पाए, लेकिन वो ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर आ गए हैं। वहीं यूपी योद्धाज़ के सुरेंदर गिल ने लंबी छलांग मारते हुए इस सूची में दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

1. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 61 पॉइंट्स

2. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 60 पॉइंट्स

3. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 56 पॉइंट्स

4. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 36 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 53 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे अपनी लीड को बढ़ाते जा रहे हैं, वो फिलहाल 23 टैकल पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। पुनेरी पलटन के मोहम्मदरेज़ा शादलू दूसरे स्थान पर हैं, वहीं तमिल थलाइवाज़ के साहिल गुलिया तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 23 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 17 पॉइंट्स

3. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 17 पॉइंट्स

4. सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) – 16 पॉइंट्स

5. गुरदीप (यूपी योद्धा) – 15 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.