Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 31 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 20, 2023 at 12:27 AM
Modified at :December 27, 2023 at 5:49 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 31 तक

पुनेरी पलटन अभी भी 21 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है।

19 दिसंबर को हुए PKL 10 के 31वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जायंट्स की भिड़ंत हुई। इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक एक-एक अंक के लिए जद्दोजहद देखने को मिली। खासतौर पर दूसरे हाफ में हरियाणा के डिफेंस ने गुजरात के रेडर्स के लिए मुश्किलें बहुत बढ़ा दी थीं।

मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 31-29 के स्कोर से हराया है। हरियाणा की इस जीत में विनय के 9 पॉइंट्स और कप्तान मोहित नंदल के डिफेंस में हाई-5 में अहम भूमिका निभाई। वहीं गुजरात की ओर से सब्स्टिट्यूट के तौर पर आए सोनू जागलान आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की 19 दिसंबर को हुए मैच के बाद PKL 10 की अंक तालिकाग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की लिस्ट में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 की अंक तालिका में हुआ बदलाव

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

गुजरात जायंट्स के खिलाफ अब हरियाणा स्टीलर्स के 5 मैचों में 4 जीत के साथ 20 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं ये गुजरात की लगातार तीसरी हार रही और अब उनके 6 मैचों में 3 जीत के बाद 18 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ग्रीन बैंड की रेस में आज टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन गुजरात जायंट्स के सोनू जागलान 50 पॉइंट्स के साथ अब भी टॉप-10 में बने हुए हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स की ओर से टॉप रेडर विनय हैं जिनके 41 रेड पॉइंट्स हो गए हैं।

1. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 61 पॉइंट्स

2. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 60 पॉइंट्स

3. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 56 पॉइंट्स

4. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 55 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 53 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में 2 बदलाव हुए हैं। एक तरफ हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ तीन टैकल पॉइंट्स अर्जित करने वाले सोमबीर की टॉप-5 में एंट्री हुई है, वहीं बेंगलुरु बुल्स के कप्तान सौरभ नंदल टॉप-5 से बाहर हो गए हैं।

1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 23 पॉइंट्स

2. सोमबीर (गुजरात जायंट्स) -17 पॉइंट्स

3. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 17 पॉइंट्स

4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 17 पॉइंट्स

5. गुरदीप (यूपी योद्धा) – 16 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.