PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 35 तक

हरियाणा को रौंद कर तेलुगू ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है।
22 दिसंबर को हुए PKL 10 के दोनों मैच रोमांच से भरे रहे। पहले तमिल थलाइवाज़ का सामना पटना पाइरेट्स से हुआ, जिसके पहले हाफ में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दूसरे हाफ में पूरी तरह पटना का बोलबाला रहा और अंत में थलाइवाज़ को 46-33 के स्कोर से हराया।
वहीं हरियाणा स्टीलर्स और तेलुगू टाइटंस के बीच बहुत कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में टाइटंस ने 37-36 के स्कोर से हरियाणा को हराकर PKL 10 में अपनी पहली जीत प्राप्त की है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की 22 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की लिस्ट में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

तमिल थलाइवाज के खिलाफ जीत के बाद पटना पाइरेट्स के अब 6 मैचों में 3 जीत के बाद 17 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर थलाइवाज़ के 5 मैचों में केवल 10 ही अंक हासिल कर पाई है और उन्हें अंक तालिका में 11वां स्थान हासिल है।
तेलुगू टाइटंस ने दसवें सीजन में खेले 6 मैचों में पहली जीत दर्ज की है। हालांकि वो अब भी अंक तालिका में आखिरी स्थान पर हैं, लेकिन उनके अंक बढ़कर 7 हो गए हैं। चूंकि हरियाणा स्टीलर्स को 7 अंकों से कम की हार के लिए एक अंक मिला है, इसलिए वो 21 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ टॉप-10 स्कोर करने के बाद तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत 63 पॉइंट्स के साथ ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर आ गए हैं। दूसरे स्थान पर यूपी योद्धाज़ के सुरेंदर गिल हैं, जिनके 62 पॉइंट्स हैं। इसके अलावा पटना पाइरेट्स के सचिन तंवर ने भी टॉप-5 में एंट्री ली है।
1. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 63 पॉइंट्स
2. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 62 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 61 पॉइंट्स
4. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 57 पॉइंट्स
5. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 57 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे 23 टैकल पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं आज के मैचों के बाद पटना पाइरेट्स के कृष्णा ढुल और हरियाणा स्टीलर्स के मोहित नंदल ने टॉप-5 डिफेंडर्स में एंट्री ली है।
1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 23 पॉइंट्स
2. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 23 पॉइंट्स
3. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 19 पॉइंट्स
4. मोहित नांदल (हरियाणा स्टीलर्स) – 18 पॉइंट्स
5. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 18 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.