Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 37 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 23, 2023 at 11:41 PM
Modified at :December 23, 2023 at 11:41 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 37 तक

आज खेले गए दोनों मैचों में काफी ज्यादा रोमांच और एक्शन देखने को मिला।

PKL 10 में आज हुए दोनों मैच बहुत रोमांचक रहे, जिनमें एक तरफ गुजरात जायंट्स ने लगातार 3 हार के बाद यूपी योद्धाज़ को 38-30 से हराते हुए जीत की लय वापस प्राप्त कर ली है। दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स ने एक बार फिर साबित किया है कि दूसरे हाफ में उनकी टीम बहुत मजबूत बन जाती है और इस बार उन्होंने तमिल थलाइवाज को 25-24 से हराया है।

आज के मैचों में खासतौर पर डिफेंडर्स का बोलबाला रहा, जिनमें नितेश कुमार, फजल अत्राचली और रेज़ा मीरबघेरी ने भी डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की 23 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिकाग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की लिस्ट में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ जीत के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के 7 मैचों में 4 जीत के बाद 25 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं थलाइवाज़ लगातार 3 मैच हार चुके हैं और उनके 6 मैचों में 2 जीत के बाद 11 अंक हैं। ये टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 11 स्थान पर बनी हुई है।

यूपी योद्धा के खिलाफ जीत के बाद गुजरात जायंट्स के 7 मैचों में 4 जीत के बाद 23 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर योद्धाज़ 7 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल कर पाई है। ये टीम पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

गुजरात जायंट्स के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने के बाद यूपी योद्धा के सुरेंदर गिल टॉप पर आ गए हैं जिनके 75 पॉइंट हो गए हैं। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स 64 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं और इस सूची में तीसरे स्थान पर तेलुगू टाइटंस के पवन सहरावत हैं।

1. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 75 पॉइंट्स

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 64 पॉइंट्स

3. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 63 पॉइंट्स

4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 61 पॉइंट्स

5. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 57 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में 2 बड़े बदलाव हुए हैं क्योंकि फजल अत्राचली और नितेश कुमार ने टॉप-5 में एंट्री ले ली है। इस सूची में टॉप पर बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे हैं 23 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 23 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 23 पॉइंट्स

3. नितेश कुमार (यूपी योद्धा) – 22 पॉइंट्स

4. फजल अत्राचली (गुजरात जायंट्स) – 20 पॉइंट्स

5. सोमबीर (गुजरात जायंट्स) – 20 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.