PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 41 तक

हरियाणा स्टीलर्स आज का मैच जीतकर छठे स्थान से छलांग लगाकर सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
25 दिसंबर को PKL 10 के 2 मैच हुए, जहां पहली भिड़ंत बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली के बीच हुई। इस मैच में 38-29 से विजय प्राप्त करते हुए अपनी जीत की लय को वापस प्राप्त कर लिया है, वहीं इसी मैच में नवीन कुमार ने PKL के इतिहास में अपने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं।
दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज़ को 42-29 के बड़े अंतर से हराकर सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। इस जीत के साथ हरियाणा ने अंक तालिका में बहुत बड़ी छलांग लगाई है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की 25 दिसंबर को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की लिस्ट में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ जीत के बाद दबंग दिल्ली के 6 मैचों में 3 जीत के बाद 17 पॉइंट हो गए हैं और टीम फिलहाल नौवें स्थान पर मौजूद है। वहीं बंगाल 22 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ जीत के बाद हरियाणा स्टीलर्स ने अंक तालिका में दूसरे स्थान हासिल कर लिया है, जिनके अब 7 मैचों में 5 जीत के बाद 26 पॉइंट्स हो गए हैं। दूसरी ओर तमिल थलाइवाज़ 11 पॉइंट्स के साथ 11वें नंबर पर मौजूद है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
बंगाल वॉरियर्स के कप्तान आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन वो अब 78 पॉइंट्स के साथ ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सूची में 76 पॉइंट्स के साथ पवन सहरावत दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने वाले दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने टॉप-5 में वापसी की है।
1. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 78 पॉइंट्स
2. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 76 पॉइंट्स
3. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 75 पॉइंट्स
4. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 67 पॉइंट्स
5. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 64 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैचों के बाद ऑरेंज बैंड की रेस में केवल एक बड़ा बदलाव हुआ है क्योंकि तमिल थलाइवाज़ के साहिल गुलिया बहुत बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप पर पहुंच गए हैं, जिनके नाम अभी 30 टैकल पॉइंट्स हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे हैं, जो काफी समय से टॉप पर बने हुए थे।
1. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 30 पॉइंट्स
2. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 29 पॉइंट्स
3. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 23 पॉइंट्स
4. नितेश कुमार (यूपी योद्धा) – 22 पॉइंट्स
5. सुरजीत सिंह (बेंगलुरु बुल्स) – 21 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.