PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 44 तक

गुजरात जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
27 दिसंबर को PKL 10 के दोनों मैच बहुत करीबी रहे। पहले जयपुर पिंक पैंथर्स की भिड़ंत दबंग दिल्ली से हुई। पहले हाफ में दिल्ली ने अच्छी बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन दूसरे हाफ में पिछड़ने के कारण मैच 32-32 के स्कोर के साथ ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। वहीं दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स ने करीबी मुकाबले में तमिल थलाइवाज़ को 33-30 के स्कोर से हराया है।
इन मैचों में अर्जुन देशवाल और अजिंक्य पंवार के रूप में 2 रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 स्कोर किया। वहीं कई डिफ़ेंडर्स ने भी कई जबरदस्त टैकल किए।
आज के मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में बड़े बदलाव हुए हैं।
PKL 10 की अंक तालिका में हुए बदलाव:

दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स का मैच टाई रहने के कारण दोनों टीमों को तीन-तीन अंक मिले हैं। जयपुर के अब 8 मैचों में 4 जीत के बाद 28 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दबंग दिल्ली 30 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गई है।
दूसरी ओर तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ जीत के बाद गुजरात जायंट्स के 8 मैचों में 5 जीत के बाद 28 पॉइंट हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं तमिल थलाइवाज़ के अब 12 पॉइंट हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में 11वें स्थान पर बनी हुई है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
दबंग दिल्ली के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने वाले अर्जुन देशवाल ग्रीन बैंड की रेस में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जिनके अब 76 पॉइंट्स हैं। इस सूची में टॉप पर बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह मौजूद हैं जिनके अभी 78 पॉइंट्स हैं।
1. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 78 पॉइंट्स
2. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 76 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 76 पॉइंट्स
4. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज़) – 75 पॉइंट्स
5. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) – 71 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन गुजरात जायंट्स के कप्तान फजल अत्राचली ने टॉप-5 में वापसी कर ली है, जिनके नाम फिलहाल 23 टैकल पॉइंट्स हैं। इस सूची में टॉप पर तमिल थलाइवाज़ के साहिल गुलिया हैं, जिनके नाम अभी 32 टैकल पॉइंट्स हैं। वहीं 29 पॉइंट्स के साथ बंगाल वॉरियर्स के शुभम शिंदे दूसरे स्थान पर हैं।
1. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 32 पॉइंट्स
2. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 29 पॉइंट्स
3. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) 25 पॉइंट्स
4. सोमबीर (गुजरात जायंट्स) – 24 पॉइंट्स
5. फजल अत्राचली (गुजरात जायंट्स) – 23 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.