PKL 10: तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

थलाइवाज की टीम होम लेग में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का कारवां अब चेन्नई पहुंच गया है और तमिल थलाइवाज की टीम अपने होम ग्राउंड में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स का सामना करेगी। तमिल थलाइवाज के लिए ये सीजन अभी तक मिला-जुला रहा है। उन्होंने चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो मैच में जीत हासिल की है और दो मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अब वो अपने होम ग्राउंड में खेलेंगे और ऐसे में टीम चाहेगी कि घरेलू फैंस के सामने जीत हासिल की जाए। थलाइवाज की टीम ऐसे में काफी खतरनाक हो सकती है।
वहीं पटना पाइरेट्स की अगर बात करें तो उनकी स्थिति भी कुछ अच्छी नहीं है। टीम ने पांच मैच खेले हैं, जिसमें से दो मैच में उन्हें जीत मिली है और तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है और ऐसे में अब उनके सामने कमबैक की बड़ी चुनौती है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स
तारीख – 22 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – चेन्नई
TAM vs PAT हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 16
तमिल थलाइवाज ने जीता – 9
पटना पाइरेट्स ने जीता – 7
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 44-41
न्यूनतम स्कोर – 20-23
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.