Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: 'टीम ऑफ द अहमदाबाद लेग' में सोनू जगलान का जलवा, कई चौंकाने वाले नाम शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 8, 2023 at 6:04 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:36 PM
PKL 10: 'टीम ऑफ द अहमदाबाद लेग' में सोनू जगलान का जलवा, कई चौंकाने वाले नाम शामिल

पहले लेग में गुजरात जायंट्स के प्लेयर्स का दबदबा रहा।

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (PKL 10) का पहला लेग समाप्त हो चुका है। इस लेग में गुजरात जायंट्स का पूरी तरह से दबदबा रहा और उन्होंने अपने होम ग्राउंड का पूरा फायदा उठाते हुए चार में से तीन मुकाबले अपने नाम किए। उनके अलावा पटना पाइरेट्स ने दो में से दो मुकाबले अभी तक लगातार जीते हैं।

वहीं बंगाल, यूपी, यू-मुम्बा, तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन ने एक-एक मुकाबला अभी तक जीता है। जयपुर पिंक पैंथर्स, बेंगलुरू बुल्स, हरियाणा स्टीलर्स, तेलुगु टाइंटस और दबंग दिल्ली जैसी टीमों को पहली जीत की तलाश है। हमने पहले लेग के मैचों के आधार पर ‘टीम ऑफ द लेग’ बनाई है। हमारी ‘टीम ऑफ द लेग’ में ऐसे खिलाड़ियों ने जगह बनाई जिनकी बदौलत टीमों ने हाई वोल्टेज मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

PKL 10: टीम ऑफ द लेग:

रेडर्स

सोनू जगलान (गुजरात जायंट्स)

इस लिस्ट में पहला नाम गुजरात जायंट्स के युवा रेडर सोनू जगलान का आता है जिन्होंने अभी तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गुजरात जायंट्स ने चार में से तीन मैच अपने होम ग्राउंड में जीते और इसमें सोनू का काफी बड़ा योगदान रहा। उन्होंने दो मैचों में सुपर रेड के जरिए मैच का पासा पलटा और टीम की वापसी कराई। इसके अलावा चार मैचों में उन्होंने कुल 33 प्वॉइंट अभी तक लिए हैं।

आमिरमोहम्मद जफरदानेश (यू मुम्बा)

यू-मुम्बा ने इस बार ईरान के युवा रेडर आमिरमोहम्मद जफरदानेश को अपना सबसे अहम शस्त्र बनाया है और उन्होंने इस फैसले को अभी तक सही भी साबित किया है। आमिरमोहम्मद ने मात्र दो ही मैचों में 20 प्वॉइंट लेकर ये बता दिया है कि वो इस सीजन की खोज साबित हो सकते हैं। आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने हर एक मैच में अपने परफॉर्मेंस से सबको काफी प्रभावित किया है।

अजिंक्य पंवार (तमिल थलाइवाज)

तमिल थलाइवाज के अनुभवी रेडर अजिंक्य पंवार इस टीम के तीसरे रेडर होंगे। दबंग दिल्ली के खिलाफ मैच में जिस तरह से उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, वो काबिलेतारीफ था। अजिंक्य पंवार ने इस मैच में अकेले 21 प्वॉइंट लिए थे, जिसमें 18 रेड प्वॉइंट थे। इसी वजह से हमने उनको लेग ऑफ द वीक में जगह दी है। टीम की जीत में उनका योगदान काफी ज्यादा रहा था।

ऑलराउंडर

अंकित (पटना पाइरेट्स)

पटना पाइरेट्स ने पीकेएल के 10वें सीजन की शुरुआत काफी बेहतरीन तरीके से की है और पहले दोनों ही मैच जीत लिए हैं। इन दोनों ही मैचों में टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अंकित का काफी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मात्र दो ही मैचों में 9 प्वॉइंट लाकर मोहम्मदरेजा शादलू की कमी नहीं खलने दी है। पटना ने शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात जायंट्स के विजय रथ को रोका और इस दौरान अंकित ने चार प्वॉइंट लेकर इस जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले मैच में भी उन्होंने पांच प्वॉइंट लिए थे।

डिफेंडर्स

फजल अत्राचली (गुजरात जायंट्स)

गुजरात जायंट्स के कप्तान सुल्तान फजल अत्राचली को पहले लीग की टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है। इसकी वजह ये है कि उन्होंने जिस तरह से गुजरात जायंट्स की कप्तानी की वो काफी बेहतरीन था। जब तक फजल मैट पर होते थे, गुजरात की टीम काफी कंट्रोल में रहती थी और इससे फजल की अहमियत का पता चलता है। उन्होंने अभी तक आठ प्वॉइंट लिए हैं।

सुमित (यूपी योद्धा)

यूपी योद्धा ने एक मैच जीता और एक मुकाबला हारा। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ जिस मैच में यूपी ने जीत हासिल की, उसमें सुमित ने डिफेंस में कहर बरपा दिया। उन्होंने अकेले आठ प्वॉइंट लिए और टीम को 30 प्वॉइंट के अंतर से जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की। मात्र दो ही मैचों में उनके 10 प्वॉइंट हो गए हैं और इससे पता चलता है कि कितना बेहतरीन खेल उन्होंने दिखाया है।

सोमबीर (गुजरात जायंट्स)

गुजरात के एक और खिलाड़ी सोमबीर को भी इस टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है। सोमबीर ने पहले लेग के दौरान चार मैच खेले और इस दौरान 13 प्वॉइंट हासिल किए। इस वक्त वो सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले डिफेंडर हैं। सोमबीर ने कप्तान फजल अत्राचली का पूरा साथ दिया और यही वजह है कि गुजरात इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। उनसे आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.