PKL 10: तेलुगु टाइटंस vs यू मुम्बा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

जीत का चौका लगाना चाहेगी यू मुम्बा, टाइटंस के सामने कमबैक की चुनौती।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) का 47वां मुकाबला 30 दिसंबर को तेलुगु टाइटंस और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। तेलुगु टाइटंस के लिए कहानी अभी तक पिछले सीजन जैसी ही रही है। उन्होंने सात में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है और छह मैच वो हार चुके हैं। टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ जीत हासिल करके वापसी की एक उम्मीद जगाई थी लेकिन इसके बाद बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ वो एक बार फिर हार गए। टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।
वहीं यू मुम्बा की टीम बेहतरीन फॉर्म में है और उन्होंने छह में से चार मुकाबले अभी तक जीते हैं। टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है और वो चाहेंगे कि टाइटंस को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की जाए। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – तेलुगु टाइटंस vs यू मुम्बा
तारीख – 30 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – नोएडा
TEL vs MUM हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 16
तेलुगु टाइटंस ने जीता – 5
यू मुम्बा ने जीता – 9
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 46-48
न्यूनतम स्कोर – 20-25
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.