PKL 10 BEN vs JAI Head to Head: बंगाल वॉरियर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

मनिंदर सिंह की टीम हेड टू हेड मैचों में आगे रही है।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 10वां मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों की शुरुआत काफी अलग रही है। बंगाल वॉरियर्स को जहां अपने पहले मैच में जीत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ जयपुर को अपने पहले ही मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।
बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने पहले ही मैच में सुपर-10 लगाकर अपना फॉर्म दिखा दिया है। सबसे अच्छी बात ये है कि टीम के डिफेंस ने पहले मैच में काफी बेहतरीन खेल दिखाया था। आदित्य शिंदे और शुभम शिंदे दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम का डिफेंस काफी जबरदस्त दिखाई दे रहा है। जयपुर की अगर बात करें तो पहले मैच में उनके रेडर्स ने तो अच्छा काम किया लेकिन डिफेंस फ्लॉप हो गया। जयपुर पिंक पैंथर्स के डिफेंडर्स ने काफी प्वॉइंट दे दिए और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच पिछले सीजन दो मैच खेले गए थे और दोनों ही मैचों में जयपुर की टीम ने बंगाल वॉरियर्स को धूल चटा दी थी। ऐसे में अगर पिछले सीजन के आंकड़े को देखें तो यहां पर जयपुर का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आ रहा है।
दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े
पिछले सीजन भले ही जयपुर ने बंगाल के खिलाफ दो मैच जीते थे लेकिन ओवर ऑल हेड टू हेड मुकाबलों में बंगाल वॉरियर्स का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है और वो इसे बरकरार रखना चाहेंगे। बंगाल वॉरियर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच अभी तक कुल मिलाकर 16 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच में बंगाल वॉरियर्स ने जीत हासिल की है और मात्र छह ही मैचों में जयपुर को जीत मिली है।
PKL: BEN vs JAI हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 16
बंगाल वारियर्स ने जीता – 10
जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 6
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 41-57
न्यूनतम स्कोर – 23-18
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.