Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 BEN vs PAT Head to Head: बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 11, 2023 at 8:17 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:44 PM
PKL 10 BEN vs PAT Head to Head: बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

तीन बार के चैंपियन हेड टू हेड में काफी आगे रहे हैं।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में मंगलवार को तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और सातवें सीजन की विजेता बंगाल वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बंगाल वॉरियर्स की टीम इस सीजन काफी फॉर्म में नजर आ रही है। पिछले मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने जीत हासिल की उससे ये पता लगता है कि अब उन्हें रोकना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। वो तीन में से दो मैच जीत चुके हैं और ऐसे में कहा जा सकता है कि सीजन की शुरुआत उनकी काफी अच्छी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स की टीम भी लगातार दो मैच जीत चुकी है। अच्छी बात ये है कि पटना की टीम किसी एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं है और टीम के लिए सभी खिलाड़ी मिलकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में वो इस मुकाबले को जीतकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स के बीच पिछले सीजन कुल मिलाकर दो मैच खेले गए थे और इसमें से एक मैच में बंगाल वॉरियर्स ने पटना पाइरेट्स को बुरी तरह हराया था तो वहीं दूसरे मैच में पटना की टीम ने बंगाल को हरा दिया था। ऐसे में पिछला सीजन 1-1 से बराबरी पर रहा था।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें पटना की टीम पूरी तरह से बंगाल पर हावी रही है। दोनों ही टीमों ने अभी तक कुल 21 मैच आपस में खेले हैं और इस दौरान पटना पाइरेट्स ने कुल 13 मैच जीते हैं और बंगाल वॉरियर्स को सिर्फ पांच ही मैचों में जीत मिली है। जबकि तीन मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। इससे पता चलता है कि हेड टू हेड मैचों में अभी तक पटना की टीम एकतरफा जीत हासिल करती रही है।

BEN vs PAT हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 21

बंगाल वारियर्स ने जीता – 5

पटना पाइरेट्स ने जीता – 13

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 54-69

न्यूनतम स्कोर – 20-20

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.