Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 BEN vs UP Head to Head: बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 17, 2023 at 5:48 PM
Modified at :December 27, 2023 at 5:42 PM
PKL 10 BEN vs UP Head to Head: बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों ही टीमों के बीच अभी तक मुकाबला एकदम बराबरी का रहा है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में सोमवार को उन दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिनके बीच पीकेएल इतिहास में अभी तक काफी कांटे की टक्कर रही है। हम बात कर रहे हैं यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की, जिसके लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। यूपी योद्धा को अपने पिछले मैच में बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था। टीम सिर्फ दो प्वॉइंट से हारी थी लेकिन टीम एक अच्छे गैप के बाद मुकाबला खेलेगी और इसी वजह से खिलाड़ी पूरी तरह से फ्रेश होंगे और पलटवार कर सकते हैं।

वहीं बंगाल वारियर्स की टीम भी यूपी योद्धा को काफी कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी वजह ये है कि उनके पास मैच में पीछे होने के बावजूद भी वापसी करने की जबरदस्त क्षमता है। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा के बीच पिछले सीजन काफी कांटे की टक्कर रही थी। दोनों ही टीमों ने आपस में दो मैच खेले थे, जिसमें एक मुकाबला 41-41 से टाई रहा था और दूसरे मैच में यूपी योद्धा की टीम ने सिर्फ एक प्वॉइंट से जीत हासिल की थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों ही टीमों के बीच कितनी जबरदस्त टक्कर रही है।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा के बीच पीकेएल के आंकड़ों पर अगर आप नजर डालेंगे तो एकदम से चौंक जाएंगे। क्योंकि इन दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला एकदम 50-50 रहा है। बंगाल और यूपी ने आपस में कुल मिलाकर अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों ही टीमों ने 4-4 मुकाबले जीते हैं और चार ही मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। इससे पता चलता है कि मुकाबला कितना कांटे का रहा है और कोई भी टीम किसी से कम नहीं रही है।

BEN vs UP हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 12

बंगाल वारियर्स ने जीता – 4

यूपी योद्धा ने जीता – 4

टाई – 4

हाईएस्ट स्कोर – 48-41

न्यूनतम स्कोर – 25-17

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.