Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 BLR vs TEL Head to Head: बेंगलुरू बुल्स और तेलुगु टाइटंस में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 23, 2023 at 6:49 PM
Modified at :December 23, 2023 at 6:49 PM
PKL 10 BLR vs TEL Head to Head: बेंगलुरू बुल्स और तेलुगु टाइटंस में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

पवन सहरावत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में होंगे।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में 24 दिसंबर को बेंगलुरू बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कहानी इस सीजन अभी तक लगभग एक जैसी ही रही है। हालांकि तेलुगु टाइटंस को इस सीजन अपनी पहली जीत मिल चुकी है और इसकी वजह से उनके हौंसले काफी ज्यादा बुलंद होंगे।

वहीं बेंगलुरू बुल्स के खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस इस वक्त काफी लो होगा, क्योंकि पिछला मैच वो पुनेरी पलटन से बुरी तरह हारे थे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरी टीम के रेडर्स ने मिलकर सिर्फ 10 प्वॉइंट लिए थे। ऐसे में टीम चाहेगी कि पिछली गलतियों को भुलाकर इस मैच में जीत हासिल की जाए। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

बेंगलुरू बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच पिछले सीजन जो दो मैच हुए थे, उनमें बेंगलुरू बुल्स की टीम का पलड़ा भारी रहा था। दोनों टीमों ने आपस में दो मैच खेले थे और इन दोनों ही मैचों में बुल्स ने जीत हासिल की थी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस सीजन तेलुगु टाइटंस क्या हार के इस सिलसिले को तोड़ पाती है या नहीं।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

बेंगलुरू बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच पीकेएल में जितने भी मैच हुए हैं, उनमें बुल्स का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 21 मैच खेले हैं और इस दौरान बेंगलुरू बुल्स ने 14 मैच जीते हैं। जबकि तेलुगु टाइटंस को सिर्फ तीन ही मुकाबलों में बुल्स के खिलाफ जीत मिली है। वहीं चार मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुल्स की टीम कितना हावी रही है और वो चाहेंगे कि इस मुकाबले में भी ये रिकॉर्ड बरकरार रहे।

BLR vs TEL हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 21

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 14

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 3

टाई – 4

हाईएस्ट स्कोर – 49-40

न्यूनतम स्कोर – 21-21

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.