PKL 10 GUJ vs BGL Head to Head: गुजरात जायंट्स और बेंगलुरू बुल्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

PKL में दोनों ही टीमों के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा है।
गुजरात जायंट्स और बेंगलुरू बुल्स दोनों ही पीकेएल की काफी बेहतरीन टीमें हैं। गुजरात जायंट्स की टीम जब पीकेएल के छठे सीजन में फाइनल तक पहुंची थी तो फिर बेंगलुरू बुल्स ने ही उन्हें हराकर उनका टाइटल जीतने का सपना तोड़ा था। अब एक बार फिर से ये दोनों टीमें आमने-सामने हैं और इनके बीच एक बेहतरीन टक्कर देखने को मिल सकती है।
गुजरात जायंट्स के मन में छठे सीजन के हार की टीस अब तक जरूर होगी और इसी वजह से वो जरूर उस हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे। हालांकि बेंगलुरू बुल्स की टीम ने पिछले कुछ सीजन से काफी बेहतरीन खेल दिखाया है और उन्हें इस सीजन भी हराना आसान नहीं होगा। टीम ने पवन सहरावत के बगैर भी जिस तरह का खेल दिखाया है, वो काबिलेतारीफ है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
गुजरात जायंट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच पीकेएल के 9वें सीजन के दौरान कुल मिलाकर दो मैच खेले गए थे और दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता था। गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरू बुल्स को सबसे पहले 46-44 के अंतर से हराया था। इसके बाद जब दोनों ही टीमों का दूसरी बार आमना-सामना हुआ तो फिर बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 प्वॉइंट के अंतर से हरा दिया था।
दोनों टीमों के बीच ओवरऑल कुल आंकड़े
पीकेएल में गुजरात जायंट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच अभी तक कुल मिलाकर 11 मैच खेले गए हैं। इनमें से पांच मैचों में गुजरात ने और पांच ही मैचों में बेंगलुरू ने जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। इस आंकड़े को देखकर पता लगता है कि दोनों टीमों के बीच की राइवलरी काफी तगड़ी रही है और जो भी टीम इस मैच में जीतेगी, उसके पास बढ़त हो जाएगी।
GUJ vs BGL हेड टू हेड आंकड़े
मैच -11
गुजरात जायंट्स ने जीता – 5
बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 5
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 46-49
न्यूनतम स्कोर – 27-23
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.