PKL 10 GUJ vs MUM Head to Head: गुजरात जायंट्स और यू मुम्बा में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

फैंस को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का सातवां मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। इसकी वजह ये है कि इस मैच में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जिन्होंने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। गुजरात जायंट्स की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है और इसी वजह से उनका कॉन्फिडेंस इस वक्त काफी अच्छा होगा। वहीं यू-मुम्बा ने भी अपने पहले मैच में यूपी योद्धा जैसी मजबूत टीम को हराया था और वो चाहेंगे कि गुजरात को उनके ही होम ग्राउंड में हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की जाए।
गुजरात के लिए पहले दो मैचों में युवा रेडर सोनू जगलान ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सोनू जगलान ने सिर्फ दो ही मैचों में अपनी रेडिंग से तहलका मचा दिया है और अब हर कोई उनके बारे में ही बात कर रहा है। इसके अलावा सोमबीर ने डिफेंस में काफी अच्छा खेल दिखाया है। वहीं यू-मुम्बा की अगर बात करें तो उनके लिए आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने काफी बेहतरीन खेल दिखाया है।
इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
गुजरात और यू-मुम्बा के बीच पिछले सीजन कुल मिलाकर दो मैच खेले गए थे। इनमें से एक मैच में यू-मुम्बा ने जीत हासिल की थी तो दूसरे मैच में गुजरात ने जीत हासिल की थी। इस तरह से दोनों ही टीमों के बीच एक-एक का आंकड़ा पिछले सीजन रहा था।
दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़े
यू-मुम्बा और गुजरात जायंट्स के बीच अभी तक कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए हैं। इनमें से 7 मैचों में गुजरात जायंट्स ने जीत हासिल की है और 4 मैचों में यू-मुम्बा को जीत मिली है। एक मुकाबला दोनों ही टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। इससे ये पता चलता है कि हेड टू हेड आंकड़ों में गुजरात जायंट्स का पलड़ा अभी तक भारी रहा है।
GUJ vs MUM हेड टू हेड आंकड़े
मैच -12
गुजरात जायंट्स ने जीता – 7
यू-मुम्बा ने जीता – 4
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 45-37
न्यूनतम स्कोर – 20-21
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.