PKL 10 JAI vs DEL Head to Head: जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दबंग दिल्ली डिफेंडिंग चैंपियन से पिछले सीजन का हिसाब चुकता करना चाहेगी।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में बुधवार को चेन्नई लेग के आखिरी दिन जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी। जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया है और दबंग दिल्ली की टीम ने आठवें सीजन के दौरान चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम इस पीकेएल सीजन काफी जबरदस्त तरीके से खेल रही है। टीम की सबसे अच्छी बात ये है कि वो दबाव वाली परिस्थितियों में बेहतर खेल दिखा रहे हैं। अभी तक उनके दो या तीन मैच ऐसे हुए हैं, जिसमें उन्होंने मैच में काफी पीछे होने के बावजूद बेहतरीन तरीके से कमबैक करके जीत हासिल की है।
हालांकि, दबंग दिल्ली से उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है और इसी वजह से एक जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
जयपुर पिंक पैंथर्स ने 10वें सीजन के दौरान पीकेएल का टाइटल जीता था और वो काफी बेहतरीन फॉर्म में थे। इसी वजह से पिछले सीजन उन्होंने दोनों ही मैचों में दबंग दिल्ली को हरा दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि दबंग दिल्ली पिछले सीजन मिली हार का बदला ले पाती है या नहीं।
दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़े
जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक दो बार पीकेएल का टाइटल जीता है और दबंग दिल्ली ने सिर्फ एक ही ट्रॉफी जीती है। वहीं हेड टू हेड मैचों में भी जयपुर पिंक पैंथर्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक पीकेएल इतिहास में कुल मिलाकर 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को जीत मिली है और सात मुकाबले दबंग दिल्ली ने जीते हैं। वहीं दो मैच दोनों टीमों के बीच अभी तक टाई रहे हैं। जयपुर की टीम चाहेगी कि वो इस आंकड़े को बरकरार रखें और एक और मुकाबला अपने नाम करें।
JAI vs DEL हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 20
जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 11
दबंग दिल्ली ने जीता – 7
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 57-48
न्यूनतम स्कोर – 21-21
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.