Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 MUM vs PAT Head to Head: यू मुम्बा और पटना पाइरेट्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 14, 2023 at 3:56 PM
Modified at :December 27, 2023 at 5:35 PM
PKL 10 MUM vs PAT Head to Head: यू मुम्बा और पटना पाइरेट्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

आंकड़ों के हिसाब से यू मुम्बा की टीम अभी तक पटना पर भारी पड़ी है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में शुक्रवार को पहला मैच तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और दूसरे सीजन टाइटल जीतने वाली यू मुम्बा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की राइवलरी पीकेएल में काफी पुरानी है। पटना पाइरेट्स ने जब पहली बार पीकेएल का टाइटल जीता था तो उन्होंने फाइनल मुकाबले में यू-मुम्बा को ही हराया था और तबसे लेकर अभी तक दोनों ही टीमें जब भी एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरती हैं तो काफी रोमांचक जंग देखने को मिलती है।

यू मुम्बा ने अपने सीजन की शुरुआत तो काफी शानदार तरीके से की थी लेकिन पिछले दो मैचों से वो ऐसा लगता है कि रास्ता भटक गए हैं। टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और वो चाहेंगे कि इस मैच में जीत के साथ वापसी की जाए। वहीं पटना पाइरेट्स की अगर बात करें तो वो भी लगातार दो मैच जीतकर आ रही थे लेकिन अपने पिछले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनके सामने भी वापसी की चुनौती है।

इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

यू मुम्बा और पटना पाइरेट्स के बीच पिछले सीजन मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा था। दोनों टीमों के बीच कुल दो मैच खेले गए थे, जिसमें से एक मैच में पटना पाइरेट्स ने जीत हासिल की थी और एक मुकाबले में यू-मुम्बा को जीत मिली थी।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

पटना पाइरेट्स की टीम भले ही तीन बार पीकेएल का टाइटल जीत चुकी है लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों में वो यू-मुम्बा से पीछे रहे हैं। पटना और यू-मुम्बा के बीच अभी तक पीकेएल में कुल मिलाकर 18 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैच में यू-मुम्बा ने जीत हासिल की है और सात मैच में पटना पाइरेट्स को जीत मिली है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है। इससे पता चलता है कि यू-मुम्बा का पलड़ा पटना के खिलाफ भारी रहा है।

MUM vs PAT हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 18

यू मुम्बा ने जीता – 10

पटना पाइरेट्स ने जीता – 7

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 51-47

न्यूनतम स्कोर – 23-18

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.