PKL 10 PUN vs BEN Head to Head: पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में पुनेरी पलटन की टीम होम लेग के अपने दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स का सामना करेगी। बंगाल वॉरियर्स की टीम इस सीजन काफी फॉर्म में नजर आ रही है। टीम में भले ही इस सीजन ज्यादा बड़े स्टार प्लेयर नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मनिंदर सिंह की अगुवाई में बंगाल वॉरियर्स की टीम अभी तक अजेय रही है और प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर हैं।
बंगाल की टीम चाहेगी कि इस मैच में पुनेरी पलटन को हराकर अपने अजेयय अभियान को आगे बढ़ाया जाए। वहीं पुनेरी पलटन की टीम भी इस मैच में एक जबरदस्त जीत हासिल करना चाहेगी और इसी वजह से एक रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के बीच पिछले सीजन दो मैच खेले गए थे और दोनों ही मैचों में पुनेरी पलटन की टीम ने जीत हासिल की थी। पिछले सीजन पुनेरी पलटन की टीम शानदार फॉर्म में थी और इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने बंगाल वॉरियर्स को दोनों ही मैचों में हरा दिया था। ऐसे में बंगाल वॉरियर्स उस हार का बदला लेना चाहेंगे।
दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े
पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के बीच हेड टू हेड मैचों में काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली है और मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। अभी तक दोनों ही टीमों ने पीकेएल इतिहास में कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और आठ मुकाबलों में बंगाल वॉरियर्स को जीत मिली है। एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा है। बंगाल की टीम चाहेगी कि इस मैच में जीत हासिल करके इस रिकॉर्ड को बराबर कर दिया जाए।
PUN vs BEN हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 18
पुनेरी पलटन ने जीता – 9
बंगाल वारियर्स ने जीता – 8
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 43-43
न्यूनतम स्कोर – 19-17
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.