Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 PUN vs BLR Head to Head: पुनेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स के बीच हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 19, 2023 at 6:07 PM
Modified at :December 27, 2023 at 5:47 PM
PKL 10 PUN vs BLR Head to Head: पुनेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स के बीच हेड टू हेड आंकड़े

हेड टू हेड मैचों में दोनों टीमों के बीच काटें की टक्कर रही है।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में बुधवार को जबरदस्त मुकाबला खेला जाने वाला है। असलम ईनामदार की पुनेरी पलटन और विकाश कंडोला की बेंगलुरू बुल्स आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं और इसी वजह से इस मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। बेंगलुरू बुल्स एक लंबे गैप के बाद मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने अपना आखिरी मैच जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में खेला था और उसमें जीत भी हासिल की थी। हालांकि टीम को एक बड़ी जीत की तलाश है, जिसे वो इस मैच में हासिल करना चाहेगे।

वहीं पुनेरी पलटन की बात करें तो उन्होंने अभी तक कुल पांच में से चार मैचों में जीत हासिल की है और एक मुकाबला वो हारे हैं।टीम ने अपना पिछला मैच जीता था और इसी वजह से वो लय में होंगे। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

पुनेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स के पिछले सीजन दो मैच खेले गए थे और दोनों ही मैच काफी कांटे की टक्कर के रहे थे। एक मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की थी तो दूसरे मैच में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली थी। हालांकि दोनों ही टीमों के बीच मैच काफी करीब गया था और इसी वजह से हम इस बार भी उसी तरह के मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

बेंगलुरू बुल्स की टीम भले ही एक सीजन टाइटल जीत चुकी है और पुनेरी पलटन को पहली ट्रॉफी का इंतजार है लेकिन हेड टू हेड मैचों में पलटन की टीम ही भारी रही है। अभी तक पुनेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स के बीच कुल मिलाकर 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 9 मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और सात मैच में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक एक भी मैच टाई नहीं हुआ है।

PUN vs BLR हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 16

पुनेरी पलटन ने जीता – 9

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 7

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 44-41

न्यूनतम स्कोर – 20-23

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.