Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 PUN vs JAI Head to Head: पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 3, 2023 at 9:36 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:28 PM
PKL 10 PUN vs JAI Head to Head: पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

जयपुर पिंक पैंथर्स का पलड़ा अभी तक भारी रहा है।

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (PKL 10) का पांचवां मुकाबला पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन काफी बेहतरीन नजर आ रही हैं। इसलिए एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पुनेरी पलटन की टीम 10वें सीजन के दौरान काफी बदली-बदली सी नजर आएगी। टीम में इस बार फजल अत्राचली नहीं होंगे लेकिन मोहम्मदरेजा शादलू को जरूर शामिल किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद नबीबख्श भी इस बार पुनेरी पलटन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि टीम के रेडर्स वहीं हैं जिन्होंने 9वें सीजन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। असलम ईनामदार, मोहित गोयत और आकाश शिंदे एक बार फिर रेडिंग का जिम्मा संभालेंगे।

जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की उन चुनिंदा टीमों में से एक हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार पीकेएल का टाइटल जीता है। उन्होंने 2014 में पहले सीजन का टाइटल जीता था और इसके बाद पीकेएल के 9वें सीजन का खिताब अपने नाम किया। इसी वजह से जयपुर पिंक पैंथर्स अब डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर आ रही है और सबकी निगाहें इस पर होंगी कि वो किस तरह का प्रदर्शन 10वें सीजन के दौरान करते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच पिछले सीजन फाइनल समेत कुल मिलाकर तीन मैच खेले गए थे। लीग स्टेज के दोनों ही मैचों में पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को मात दी थी लेकिन फाइनल मैच में जयपुर ने पुनेरी पलटन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।

दोनों टीमों के बीच ओवरऑल आंकड़े

जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें जयपुर का पलड़ा भारी रहा है। पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच अभी तक कुल मिलाकर 21 मैच खेले गए हैं, जिसमें से आठ मैच पुनेरी पलटन ने जीते हैं और 11 मैच जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीते हैं। वहीं दोनों ही टीमों के बीच दो मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं। इससे पता लगता है कि जयपुर की टीम ने हेड टू हेड मुकाबलों में बाजी मारी है।

PUN vs JAI हेड टू हेड आंकड़े

मैच -21

पुनेरी पलटन ने जीता – 8

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 11

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 39-50

न्यूनतम स्कोर – 18-15

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.