PKL 10 PUN vs MUM Head to Head: पुनेरी पलटन और यू मुम्बा में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 13वां मुकाबला महाराष्ट्रियन डार्बी होगा। महाराष्ट्र की दो टीमों पुनेरी पलटन और यू मुम्बा के बीच भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी और जबरदस्त तरीके से अपने अभियान का आगाज किया था। हालांकि यू मुम्बा को अपने दूसरे मैच में काफी करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम चाहेगी कि पुनेरी पलटन को हराकर दूसरी जीत दर्ज की जाए।
वहीं पुनेरी पलटन ने अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराकर फाइनल का बदला लेने की कोशिश की थी और उनकी निगाहें भी सीजन की दूसरी जीत पर होंगी। ऐसे में एक बेहतरीन मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
पिछले सीजन दोनों ही टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबले हुए थे और कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। दोनों ही टीमों ने आपस में दो मुकाबले खेले थे और एक-एक एक दूसरे के खिलाफ जीते थे। पहले पुनेरी पलटन ने यू-मुम्बा को हराया और उसके बाद यू-मुम्बा ने महज एक प्वॉइंट के अंतर से पुनेरी पलटन को हराकर हिसाब बराबर कर लिया था।
दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े
पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें यू-मुम्बा का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 20 मैच खेले हैं और इस दौरान पुनेरी पलटन ने आठ और यू-मुम्बा ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के बीच दो मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं। तो यहां पर यू-मुम्बा की टीम आगे रही है और पुनेरी पलटन की टीम इस आंकड़े को सुधारना चाहेगी।
PUN vs MUM हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 20
पुनेरी पलटन ने जीता – 8
यू-मुम्बा ने जीता – 10
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 43-44
न्यूनतम स्कोर – 21-19
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.