PKL 10 PUN vs PAT Head to Head: पुनेरी पलटन और पटना पाइरेट्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

तीन बार की चैंपियन ने पूरी तरह से अपना दबदबा बनाकर रखा है।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में मंगलवार 26 दिसंबर को पुनेरी पलटन और पटना पाइरेट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त काफी बेहतरीन लय में हैं, क्योंकि अपना पिछला मैच काफी अच्छे अंतर से जीतकर आ रही हैं। पुनेरी पलटन ने एकतरफा मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को 43-18 के अंतर से हराया था तो वहीं पटना ने भी तमिल थलाइवाज को उनके ही होम ग्राउंड में 46-33 के बड़े अंतर से हरा दिया था।
पुनेरी पलटन की खासियत ये है कि अपनी-अपनी जगह पर सभी खिलाड़ी योगदान दे रहे हैं और टीम सिर्फ किसी एक ही प्लेयर पर डिपेंड नहीं है। वहीं पटना का डिफेंस पिछले मैच में जमकर चला था और इसी वजह से टीम को जीत भी मिली थी। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हो सकता है। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
पुनेरी पलटन और पटना पाइरेट्स के बीच पिछले सीजन कुल मिलाकर दो मैच खेले गए थे, जिसमें से एक मुकाबला 34-34 से टाई पर समाप्त हुआ था। हालांकि दूसरे मुकाबले में पुनेरी पलटन ने पटना पाइरेट्स को हरा दिया था और वो चाहेंगे कि इस बार भी ये सिलसिला कायम रहे।
दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़े
तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स की टीम पूरी तरह से पुनेरी पलटन के ऊपर हावी रही है। हेड टू हेड मैचों में पुणे की टीम पटना के आस-पास भी नहीं हैं। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 19 मैच खेले हैं, जिसमें से 13 मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं और पुनेरी पलटन को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं तीन ही मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि पटना की टीम पुणे से काफी ज्यादा आगे रही है और वो चाहेंगे कि उनका ये रिकॉर्ड इस मैच में भी बरकरार रहे।
PUN vs PAT हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 19
पुनेरी पलटन ने जीता – 3
पटना पाइरेट्स ने जीता – 13
टाई – 3
हाईएस्ट स्कोर – 47-55
न्यूनतम स्कोर – 21-20
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.