PKL 10 TAM vs DEL Head to Head: तमिल थलाइवाज और दबंग दिल्ली में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

नवीन कुमार की टीम ने काफी मुकाबले जीते हैं।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 10 (PKL 10) का तीसरा मैच तमिल थलाइवाज और आठवें सीजन की चैंपियन दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली की टीम ने पिछले कुछ सीजन से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने आठवें सीजन में पहली बार पीकेएल का टाइटल जीता था और उससे पहले फाइनल में भी पहुंचे थे।
तमिल थलाइवाज ने पीकेएल के 9वें सीजन के दौरान सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और ये पहली बार था, जब टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसी वजह से दबंग दिल्ली की टीम बिल्कुल भी तमिल थलाइवाज को हल्के में नहीं ले सकती है। दोनों ही टीमों के पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और इसी वजह से एक जबरदस्त मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक कितने मुकाबले खेले गए हैं और इन मैचों में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
दोनों ही टीमों के बीच 9वें सीजन के दौरान कुल मिलाकर दो मैच खेले गए थे। पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने आसानी से दबंग दिल्ली को हरा दिया था। हालांकि दूसरा मैच दोनों टीमों के बीच 37-37 के स्कोर के साथ टाई पर समाप्त हुआ था। इसी वजह से कोई भी टीम एक दूसरे को हल्के में नहीं ले सकती है।
दोनों टीमों के बीच ओवरऑल कुल आंकड़े
दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, उनमें दबंग दिल्ली का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दबंग दिल्ली ने पांच और तमिल थलाइवाज ने सिर्फ एक ही मैच जीता है। वहीं दो मैच दोनों ही टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। थलाइवाज की टीम चाहेगी कि इस रिकॉर्ड को सुधारा जाए।
TAM vs DEL हेड टू हेड आंकड़े
मैच -8
तमिल थलाइवाज ने जीता – 1
दबंग दिल्ल ने जीता – 5
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 50-49
न्यूनतम स्कोर – 30-29
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.