Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 TAM vs JAI Head to Head: तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 22, 2023 at 5:18 PM
Modified at :December 22, 2023 at 5:18 PM
PKL 10 TAM vs JAI Head to Head: तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

डिफेंडिंग चैंपियन को पिछले सीजन कड़ी टक्कर मिली थी।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में तमिल थलाइवाज की टीम अपने होम लेग का दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ खेलेगी। थलाइवाज की टीम चाहेगी कि घरेलू फैंस के सामने जीत हासिल की जाए। अभी तक उनका सीजन काफी मिला-जुला रहा है। उन्होंने ना तो बहुत ज्यादा अच्छा किया है और ना ही काफी खराब किया है।

वहीं जयपुर की टीम काफी बेहतरीन लय में लग रही है। उन्होंने अपने पिछले मैच में जिस तरह से यूपी योद्धा को एकतरफा मुकाबले में हराया था, उसकी वजह से उनका कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ गया होगा। जयपुर के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि थलाइवाज को उनके होम ग्राउंड में वो कितनी चुनौती दे पाते हैं। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच पिछले सीजन पीकेएल में मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था। दोनों टीमों ने दो मैच आपस में खेले थे और एक-एक जीत दोनों टीमों को मिली थी। पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हरा दिया था लेकिन दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बुरी तरह से थलाइवाज को मात देकर हिसाब चुकता कर लिया था। इस सीजन भी एक धमाकेदार मुकाबला हो सकता है।

दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़े

तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच हेड टू हेड मैचों में डिफेंडिंग चैंपियन का पलड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक आपस में कुल मिलाकर 8 मैच हुए हैं। जिसमें से दो मैच तमिल थलाइवाज ने जीते हैं, जबकि चार मैचों में जयपुर पिंक पैंथर्स को जीत मिली है। वहीं दो मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। इससे पता चलता है कि जयपुर की टीम हेड टू हेड मैचों में तमिल थलाइवाज के ऊपर हावी रही है। हालांकि पिछले सीजन के आंकड़े को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुकाबला इस बार बराबरी का हो सकता है।

TAM vs JAI हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 8

तमिल थलाइवाज ने जीता – 2

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 4

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 38-41

न्यूनतम स्कोर – 24-27

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.