Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 TEL vs MUM Head to Head: तेलुगु टाइटंस और यू मुम्बा में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 29, 2023 at 4:27 PM
Modified at :December 29, 2023 at 4:27 PM
PKL 10 TEL vs MUM Head to Head: तेलुगु टाइटंस और यू मुम्बा में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

टाइटंस ने पिछले सीजन यू मुम्बा को हराया था।

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (PKL 10) में शनिवार को पहला मैच यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। टाइटंस के लिए सिर्फ सीजन बदला है लेकिन उनकी कहानी बिल्कुल नहीं बदली है। पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी टीम काफी खराब प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर वो चल रहे हैं। पवन सहरावत जैसा दिग्गज खिलाड़ी भी उनको लगातार जीत नहीं दिला पा रहा है।

वहीं यू मुम्बा की टीम लगातार तीन मैच जीतकर आ रही है और इसी वजह से उनके खिलाड़ी काफी कॉन्फिडेंस में होंगे। बंगाल वॉरियर्स को पिछले मैच में उन्होंने रोमांचक मुकाबले में हराया था। यू मुम्बा के लिए अच्छी बात ये है कि उनके रेडर्स और डिफेंडर्स दोनों ही फॉर्म में आ चुके हैं। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

तेलुगु टाइटंस ने पिछले सीजन सिर्फ दो ही मुकाबला जीता था और इनमें से उनकी एक जीत यू मुम्बा के खिलाफ आई थी। उन्होंने छह प्वॉइंट के अतंर से यू मुम्बा को हराया था। पिछले सीजन जब पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं तब यू मुम्बा ने जीत हासिल की थी लेकिन दूसरे मुकाबले में टाइटंस ने यू मुम्बा को हराकर हिसाब बराबर कर लिया था।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल हेड टू हेड आंकड़े

तेलुगु टाइटंस की टीम का प्रदर्शन पिछले दो सीजन के दौरान अच्छा नहीं रहा था और हेड टू हेड मुकाबलों में भी वो यू मुम्बा से पीछे हैं। दोनों ही टीमों ने आपस में अभी तक कुल मिलाकर 16 मैच खेले हैं। इसमें से पांच मैच में तेलुगु टाइटंस को जीत मिली है, वहीं यू मुम्बा ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि दो मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। यू मुम्बा की टीम चाहेगी कि अपनी इस बढ़त को बरकरार रखा जाए। वहीं तेलुगु टाइटंस की कोशिश वापसी करने पर रहेगी।

TEL vs MUM हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 16

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 5

यू मुम्बा ने जीता – 9

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 46-48

न्यूनतम स्कोर – 20-25

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.