Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 TEL vs PAT Head to Head: तेलुगु टाइटंस और पटना पाइरेट्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 5, 2023 at 6:59 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:31 PM
PKL 10 TEL vs PAT Head to Head: तेलुगु टाइटंस और पटना पाइरेट्स में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कांटे की टक्कर रही है।

तेलुगु टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) का आठवां मुकाबला 6 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। तेलुगु टाइटंस के एक और सीजन की शुरुआत हार से हुई है। अपने पहले मैच में उन्हें गुजरात जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा था। टाइटंस की टीम एक समय आगे थी लेकिन इसके बावजूद मुकाबला हार गए थे। प्रवेश भैंसवाल और संदीप धुल जैसे खिलाड़ियों को डिफेंस में जिम्मेदारी लेनी होगी। सिर्फ अकेले पवन सेहरावत के भरोसे वो नहीं रह सकते हैं।

वहीं पटना पाइरेट्स ने अभी तक तीन बार पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया है। हालांकि पिछले कुछ सीजन से टीम का प्रदर्शन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वहीं 9वें सीजन के दौरान टीम का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था। पटना की टीम बीते सीजन 22 में से सिर्फ 8 ही मुकाबले जीत पाई थी और 11 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, वहीं तीन मैच उन्होंने टाई खेले थे। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

तेलुगु टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच पिछले सीजन कुल मिलाकर दो मैच खेले गए थे, जिसमें से एक मैच में तेलुगु टाइटंस ने जीत हासिल की थी और एक मैच में पटना पाइरेट्स ने जीत हासिल की थी। तेलुगु टाइटंस ने पिछले सीजन दो मैच जीते थे और उनमें से एक मैच में उन्होंने पटना को ही हराया था।

दोनों टीमों के बीच ओवर ऑल कुल आंकड़े

तेलुगु टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच अभी तक कुल मिलाकर 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैच में तेलुगु टाइटंस ने जीत हासिल की है और 10 ही मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं। जबकि एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। इसका मतलब ये कि अभी तक टाइटंस और पटना के बीच मुकाबला एकदम बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी है।

TEL vs PAT हेड टू हेड आंकड़े

मैच – 21

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 10

पटना पाइरेट्स ने जीता – 10

टाई – 1

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.