PKL 10 TEL vs PUN Head to Head: तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

एक टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, तो वहीं दूसरी टीम सबसे निचले पायदान पर है।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में सोमवार को तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों की स्थिति टूर्नामेंट में काफी अलग है। पुनेरी पलटन की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है और तेलुगु टाइटंस सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। पुनेरी पलटन ने अभी तक कुल मिलाकर साल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से छह मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ एक मुकाबला वो हारे हैं। टीम ने अपना पिछला मैच काफी बड़े अंतर से जीता था और इसी वजह से वो लय में होंगे।
वहीं दूसरी तरफ टाइटंस की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और अभी तक उन्होंने इस सीजन सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है।इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें से किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े
तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन के बीच पिछले सीजन हुए मुकाबलों में पुनेरी पलटन की टीम भारी पड़ी थी। दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे और दोनों ही मैचों में पुणे ने जीत हासिल की थी। एक मैच थोड़ा कांटे का रहा था लेकिन दूसरे मुकाबले में पुनेरी पलटन ने काफी आसानी से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़े
तेलुगु टाइटंस और पुनेरी पलटन के बीच अभी तक पीकेएल में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें पुनेरी पलटन की टीम ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं। दोनों ही टीमों के बीच पीकेएल में कुल मिलाकर 18 मैच खेले गए हैं, जिसमें से छह मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने जीत हासिल की है और 11 मैचों में पुनेरी पलटन को जीत मिली है। वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। टाइटंस की टीम चाहेगी कि अपने इस रिकॉर्ड में सुधार लाया जाए।
TEL vs PUN हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 18
तेलुगु टाइटंस ने जीता – 6
पुनेरी पलटन ने जीता – 11
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 60-53
न्यूनतम स्कोर – 20-24
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.