Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 UP vs TEL Head to Head: यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 8, 2023 at 6:30 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:36 PM
PKL 10 UP vs TEL Head to Head: यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

यूपी की टीम अभी तक टाइटंस पर भारी पड़ी है।

पीकेएल 10 (PKL 10) में शनिवार को यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के पास दो दिग्गज रेडर मौजूद हैं। एक तरफ परदीप नरवाल हैं तो दूसरी तरफ पवन सेहरावत हैं। ऐसे में ये मुकाबला दो सुपरस्टार प्लेयर्स के बीच भी हैं और इसी वजह से इसकी अहमियत काफी ज्यादा बढ़ गई है। अगर बात करें तो तेलुगु टाइटंस के लिए सीजन की शुरुआत काफी खराब रही है और वो लगातार दो मैच हार चुके हैं। कप्तान पवन सहरावत तो एक तरफ से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा प्लेयर्स का साथ नहीं मिल पा रहा है।

यूपी योद्धा को अपने पहले मैच में करीबी अंतर से यू मुम्बा से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम ने दूसरे मुकाबले में जबरदस्त तरीके से वापसी की और हरियाणा स्टीलर्स को हरा दिया। यूपी के सभी चार प्रमुख खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और इससे पता लगता है कि अब टीम लय में आ चुकी है। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन के आंकड़े

यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस के बीच पिछले सीजन जो दो मुकाबले खेले गए थे, उन दोनों ही मैचों में यूपी की टीम पूरी तरह से हावी रही थी। यूपी योद्धा की टीम दोनों ही मैचों में शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही थी और ऐसे में टाइटंस उस हार का हिसाब जरूर चुकता करना चाहेंगे।

दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़े

यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले पीकेएल में हुए हैं, उनमें यूपी योद्धा का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। यूपी और टाइटंस ने अभी तक कुल मिलाकर 12 मैच खेले हैं, जिसमें से यूपी ने आठ मैचों में जीत हासिल की है और तेलुगु टाइटंस को सिर्फ दो ही मैचों में जीत मिली है। वहीं दो मुकाबले दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। ऐसे में यहां पर यूपी ने एकतरफा जीत हासिल की है।

UP vs TEL हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 12

यूपी योद्धा ने जीता – 8

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 2

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 43-41

न्यूनतम स्कोर – 20-18

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.