PKL 10: पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

दोनों ही टीमें अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगी।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) का 25वां मुकाबला शनिवार को पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक कुल मिलाकर 3 मैच खेले हैं, जिसमें से दो मैच में जीत हासिल की है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पुनेरी पलटन की टीम यही चाहेगी कि पिछले मैच की नाकामी को भुलाते हुए अपने होम लेग में एक बेहतरीन जीत हासिल की जाए।
वहीं दूसरी तरफ बंगाल वॉरियर्स की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक कुल मिलाकर चार मैच खेले हैं जिसमें से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है और एक मैच टाई रहा है। इससे पता चलता है कि बंगाल वॉरियर्स को अभी तक एक भी मुकाबल में हार नहीं मिली है और वो इसी मोमेंटम को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।
PKL 10: पुनेरी पलटन का स्क्वाड
पुनेरी पलटन के लिए उनके होम लेग की शुरुआत हो चुकी है लेकिन होम लेग के पहले ही मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ बढ़त लेने के बावजूद टीम आखिर में आकर हार गई थी और इसी वजह से टीम को इस पर ध्यान देना होगा। पलटन की दिक्कत ये है कि प्रेशर वाली स्थिति में उनका डिफेंस बिखर जाता है और इस कमी को दूर करने की जरूरत है। इसके अलावा उनके रेडर्स को भी थोड़ा और बेहतर करना होगा। किसी एक खिलाड़ी को 14-15 प्वॉइंट लाने होंगे।
पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन
असलम ईनामदार, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, मोहित गोयत, पंकज मोहिते, गौरव खत्री और मोहम्मदरेजा चियानेह।
PKL 10: बंगाल वॉरियर्स का स्क्वाड
बंगाल वॉरियर्स की टीम में भले ही इस सीजन ज्यादा बड़े स्टार प्लेयर नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मनिंदर सिंह की अगुवाई में बंगाल वॉरियर्स की टीम अभी तक अजेय रही है और प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर हैं। ऐसा नहीं है कि टीम सिर्फ मनिंदर सिंह के ही भरोसे है। पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच में नितिन कुमार ने भी 14 प्वॉइंट लिए थे और दिखाया था कि उनकी टीम सिर्फ एक रेडर के भरोसे नहीं है। डिफेंस में शुभम शिंदे और वैभव गरजे जैसे खिलाड़ी भी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा रहे हैं और इसी वजह से बंगाल एक कंपलीट टीम लग रही है।
बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन
मनिंदर सिंह, वैभव गरजे, दरपन, नितिन कुमार, श्रीकांत जाधव, शुभम शिंदे और आदित्य शिंदे।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
बंगाल वॉरियर्स की टीम में सारी निगाहें कप्तान मनिंदर सिंह और नितिन कुमार के ऊपर होंगी। पिछले मैच में इन प्लेयर्स ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसकी वजह से इनसे काफी ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं पुनेरी पलटन की टीम मोहित गोयत, असलम ईनामदार और मोहम्मदरेजा शादलू के ऊपर काफी डिपेंड करेगी।
सफलता का मंत्र
बंगाल वॉरियर्स की जीत के लिए जरूरी है कि वो डिफेंस पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि रेडिंग में कप्तान मनिंदर, श्रीकांत जाधव और नितिन कुमार अपना काम कर रहे हैं, ऐसे में डिफेंस को मजबूत करने की जरूरत है। वहीं पुनेरी पलटन को भी अपने डिफेंस पर काम करना होगा। बंगाल के पास मनिंदर सिंह जैसा रेडर है और ऐसे में अगर पुनेरी पलटन उन्हें रोक लेती है तो उन्हें जीत मिल सकती है।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े
पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के बीच हेड टू हेड मैचों में काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली है और मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। अभी तक दोनों ही टीमों ने पीकेएल इतिहास में कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और आठ मुकाबलों में बंगाल वॉरियर्स को जीत मिली है। एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा है। बंगाल की टीम चाहेगी कि इस मैच में जीत हासिल करके इस रिकॉर्ड को बराबर कर दिया जाए।
क्या आप जानते हैं?
बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह पीकेएल के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का हिस्सा थे और उनके साथ खेलते हुए टाइटल भी जीता थानी। हालांकि पिछले कई सीजन से वो बंगाल की टीम का हिस्सा हैं।
बंगाल वारियर्स vs पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.