Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PUN vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 13, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 8, 2023 at 8:00 AM
Modified at :December 14, 2023 at 12:34 PM
PUN vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 13, पीकेएल 10

PUN vs MUM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (पीकेएल 10) अपने अगले लेग में प्रवेश करने वाला है, सीजन 9 की शुरुआत जिस मैदान पर हुई थी अब उसी बेंगलुरु के श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग का महासंग्राम 8 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक चलेगा। बेंगलुरु में मौजूद पीकेएल के फैंस के लिए उनकी अपनी टीम को पहले ही मैच में देखने के लिए रोमांच होगा। इसके अलावा अपने पुराने कप्तान महेंद्र सिंह और एक नए रूप में देखकर सभी फैंस भी झूम उठेंगे। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है।

आइए जानते हैं, यू मुम्बा और पुनेरी पलटन के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए 13वें मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।

PUN vs MUM पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 13वां मुकाबला यू मुम्बा और पुनेरी पलटन के बीच बेंगलुरु के श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में 8 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा। यू मुम्बा ने इस बार प्रो कबड्डी लीग के पहले लेग में अच्छी शुरूआत की है। यू मुंबा की टीम ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी लेकिन अपने होम ग्राउंड पर खेल रही गुजरात जाएंट्स के सामने सिर्फ 2 पॉइंट के मामूली गेप से शिकस्त झेलनी पड़ी।

गुजरात जाएंट्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में यू मुम्बा के कप्तान सुरेंद्र सिंह एक भी पॉइंट नही ले पाए वहीं टीम के स्टार रेडर गुमान सिंह ने अपना सुपर 10 पूरा किया, इस बार मुंबा की तरफ से नसए खिलाड़ी के रूप में ईरानी ऑलराउंडर आमिरमोहम्मद सभी कबड्डी फैंस को पसंद आ रहे हैं आमिरमोहम्मद तेज़ी से सभी डिफेंडर उनको पकड़ पाने में नाकाम रहते हैं जिसके कारण से उन्होंने पीकेएल सीजन में लगातार दूसरी बार सुपर 10 लगा दिया है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 कि रनरअप रही पुनेरी पलटन इस बार फ़ज़ल अत्राचली की गैरमौजूदगी में अपने नए कप्तान असलम ईनामदार के मुताबिक खेल रही है, इस बार की सारी जिम्मेदारी युवा रेडर असलम के गंधों पर आ टिकी हैं जिसको वो बखूबी से निभा भी रहे हैं, सीजन 9 में फाइनल में मिली हार का बदला पुनेरी पलटन ने पहले ही मुकाबले में ले लिया है, जयपुर के खिलाफ अपने पिछले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स के डिफेंस को बिल्कुल बुरी तरीके से भेद दिया। मैच के हीरो रहे कहड़ कप्तान असलम ने सीजन 10 में अपना पहला सुपर भी लगाया वहीं फ़ज़ल की जगह टीम में जुड़े मोहम्मदरेज़ा ने 5 पॉइंट लेकर अहम योगदान दिया।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग 7:

PUN:

संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, असलम इनामदार, मोहम्मदरेज़ा चियानेह, पंकज मोहिते, मोहित गोयत

MUM:

रिंकू एचसी, सुरिंदर सिंह(C) गिरीश मारुति एर्नाक, महेंद्र-सिंह, विश्वनाथ-वी, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, गुमान सिंह

मैच डिटेल्स

मैच – पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा

तारीख – 8 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – बेंगलुरु

PUN vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 1

PUN vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- गिरीश मारुति, अबिनेश, रिंकू, असलम, गुमान सिंह

कप्तान- मोहित गोयत

उपकप्तान- आमिरमोहम्मद

PUN vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 2

PUN vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- महेंद्र सिंह, अबिनेश, रिंकू, आमिरमोहम्मद, गुमान सिंह

कप्तान- मोहित गोयत

उपकप्तान- मोहम्मदरेजा

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.