Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TAM vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 44, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 27, 2023 at 8:05 AM
Modified at :January 2, 2024 at 5:54 PM
TAM vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 44, पीकेएल 10

TAM vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) के तीसरे लेग का आखिरी दिन काफी रोमांचक होने वाला है। तमिल थलाइवाज की टीम आखिरी बार अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला खेलेगी, इसके बाद प्रो कबड्डी लीग का कारवां नोएडा के इंडोर स्टेडियम में पहुचं जाएगा। इस सीजन में तमिल थलाइवाज का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। हालांकि, अपने लीग की समाप्ति वो जीत के साथ करना चाहेंगे और जाते-जाते होम क्राउड को कुछ खुशी के पल जरुर देना चाहेंगे।

तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

मैच डिटेल्स

मैच – तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स

तारीख – 27 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – चेन्नई

TAM vs GUJ पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 44वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच चेन्नई में स्थिति एस.डी.ए.टी इंडोर स्टेडियम में 27 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।

लगातार तीन हार के बाद गुजरात जायंट्स की टीम ने एक बार फिर से पीकेएल सीजन 10 में अपनी जीत की राह पकड़ ली है। प्रो कबड्डी लीग के इस मंच पर फ़ज़ल अत्राचली की कप्तानी में खेल रही गुजरात जायंट्स की टीम ने अभी तक कुल 7 मैचों में हिस्सा लिया है। जिसमें से टीम को 4 में जीत हासिल हुई है वहीं खराब प्रदर्शन के बदौलत टीम को लगातार तीन मुकाबले भी हारने पड़े हैं।

यूपी योद्धा के खिलाफ अपने पिछले मैच में ही टीम को 38-30 से चौथी जीत मिली है। गुजरात के कप्तान फ़ज़ल अत्राचली टीम के अंदर जोश कायम रखने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। हालांकि राकेश टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन स्टार्टिंग 7 में लगातार जगह मिलने के बाद सोनू जागलान की फॉर्म में गिरावट आई है।

युवा खिलाड़ियों से लदी तमिल थलाइवाज की टीम के लिए सीजन 10 का सफर आसान नही रहा है। तमिल की टीम अपने होम ग्राउंड पर ही लगातार मुकाबले हार रही है। पीकेएल सीजन 10 में तमिल ने कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको 5 में हार का सामना करना पड़ा है वहीं सिर्फ 2 ही मैचों में उनके हाथ जीत लगी है। हरियाणा स्टीलर्स के विरुद्ध अपने पिछले ही मुकाबले में तमिल की टीम को 42-29 के बड़े अंतर से मुकाबला हारना पड़ा था।

तमिल के स्टार रेडर नरेंद्र हरियाणा के खिलाफ एक भी पॉइंट लेने में नाकाम रहे थे। टीम के लिए साहिल गुलिया डिफेंस में खतरनाक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन वह भी अकेले दम पर मुकाबले को जीता नही पाएंगे। टीम अभी तक अपनी सही स्टार्टिंग 7 चुनने में कामयाब साबित नहीं हुई है, परन्तु अपने लेग के आखिरी मैच में तमिल थलाइवाज जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

TAM:

सागर, साहिल(C), एम. अभिषेक, आशीष, हिमांशू वीरेंद्र, नरेंद्र होशियार, हिमांशू नरवाल

GUJ:

रवि-कुमार, फज़ल अत्राचली (C), सोमबीर, बालाजी-डी, रोहित गुलिया, राकेश संगरोया, सोनू जगलान

TAM vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 1

TAM vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- साहिल, सागर, हिमांशु, अजिंक्य, राकेश

कप्तान- फजल

उपकप्तान- नरेंद्र

TAM vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

TAM vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- फजल, सागर, हिमांशु, राकेश, नरेंद्र

कप्तान- साहिल

उपकप्तान- सोमबीर

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.