PKL 10: तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

थलाइवाज की टीम घरेलू फैंस के सामने जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में चेन्नई लेग का आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। थलाइवाज को आखिरी बार इस सीजन अपने घरेलू फैंस के सामने खेलने का मौका मिलेगा और वो चाहेंगे कि जीत के साथ समापन किया जाए।
वहीं गुजरात जायंट्स की अगर बात करें तो राम मेहर सिंह की कोचिंग में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने अभी तक सात मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार मैचों में उन्हें जीत मिली है और तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वॉइंट्स टेबल में अच्छी पोजिशन में है और वो चाहेंगे कि अपनी इस पोजिशन को बरकरार रखा जाए। हालांकि इसके लिए उन्हें तमिल थलाइवाज को हराना होगा और इसी वजह से बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है।
PKL 10: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड
तमिल थलाइवाज के लिए उनका होम लेग काफी खराब गया है। टीम अभी तक एक भी मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में उनके सामने बड़ी चुनौती है कि वो किस तरह से होम लेग के अपने इस आखिरी मैच में जीत के साथ विदाई लेते हैं। पिछले मैच में तमिल थलाइवाज के डिफेंस ने तो काफी अच्छा काम किया था लेकिन रेडिंग में टीम को उतना सपोर्ट नहीं मिला था। थलाइवाज की दिक्कत ये है कि उनकी टीम में बदलाव काफी ज्यादा हो रहे हैं और इसी वजह से प्लेयर्स के अंदर कॉन्फिडेंस की काफी कमी आ गई है। कोच अशन कुमार को टीम चयन में निरंतरता दिखानी होगी।
तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
नरेंद्र कंडोला, एम अभिषेक, अजिंक्य पंवार, हिमांशु सिंह, हिमांशु नरवाल, सागर और साहिल गूलिया।
PKL 10: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड
गुजरात जायंट्स ने अपने सीजन की शुरुआत तो बेहतरीन तरीके से की थी और लगातार मुकाबले जीते थे। हालांकि बीच में वो थोड़ा लड़खड़ाए थे लेकिन पिछले मैच में यूपी योद्धा को हराकर एक बार फिर जीत की राह पर वापसी कर ली है। गुजरात के लिए जरूरी है कि अपने इस लय को बरकरार रखा जाए।
गुजरात की जीत के लिए जरूरी होता है कि डिफेंस में कप्तान फजल अत्राचली बेहतर करें और जब वो डिफेंस में चलते हैं तो फिर टीम को जीत मिलती है। इसके अलावा रेडिंग में किसी एक रेडर को बहुत ज्यादा अच्छा करना होता है। हालांकि बाकी रेडर्स का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है।
गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
सोनू, रवि कुमार, डी बालाजी, रोहित, रोहित गूलिया, सोमबीर और फजल अत्राचली।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
गुजरात जायंट्स की उम्मीदें राकेश से काफी ज्यादा होंगी क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन रेडिंग में किया था। इसके अलावा कप्तान फजल अत्राचली से भी काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। तमिल थलाइवाज की टीम में अजिंक्य पंवार से टीम को काफी ज्यादा उम्मीद होंगी, क्योंकि रेडिंग और डिफेंस दोनों में प्वॉइंट लेकर आते हैं। कोच अशन कुमार को चाहिए कि उन्हें स्टार्टिंग सेवन में मौका दें।
सफलता का मंत्र
गुजरात जायंट्स के लिए जरूरी है कि राकेश के अलावा बाकी रेडर्स भी बेहतर करें और इसी वजह से सोनू को स्टार्टिंग सेवन में शामिल करना चाहिए। अगर दोनों छोर से प्वॉइंट आएंगे तभी टीम जीत हासिल कर सकती है। वहीं थलाइवाज के लिए जरूरी है कि वो अपनी टीम में ज्यादा बदलाव ना करें। इसके अलावा रेडिंग में अजिंक्य पंवार को शुरुआत से ही खिलाया जाए। वहीं नरेंद्र कंडोला से भी लगातार रेडिंग कराए जाने की जरूरत है, ताकि उनका कॉन्फिडेंस अच्छा रहे।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े
तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स दोनों ही टीमों ने अभी तक एक भी बार पीकेएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। गुजरात जायंट्स ने दो बार फाइनल में जगह बनाई है लेकिन टाइटल नहीं जीत पाए हैं। वहीं तमिल थलाइवाज ने पिछले सीजन पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। दोनों ही टीमों ने पीकेएल में अभी तक कुल मिलाकर आठ मैच खेले हैं, जिसमें से तीन मैच में थलाइवाज को जीत मिली है और चार मैच गुजरात जायंट्स ने जीते हैं। वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है।
क्या आप जानते हैं?
पवन सेहरावत पिछले सीजन तमिल थलाइवाज की ही टीम का हिस्सा थे लेकिन एक मैच खेलने के बाद वो बाहर हो गए थे। हालांकि इसके बावजूद थलाइवाज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.