TAM vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 41, पीकेएल 10

TAM vs HAR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में एक और धमाकेदार मुकाबला होम टीम तमिल थलाइवाज और उत्तरी भारत की इस सीजन की अब तक की सबसे सफल टीम हरियाणा स्टीलर्स के बीच होने जा है। इस सीजन में हरियाणा स्टीलर्स के युवा खिलाड़ियों ने मैच के दौरान उलटफेर करके सभी को चौंका रखा है। वहीं तमिल थलाइवाज के स्टार रेडर नरेंद्र के फॉर्म में बने रहने से टीम को काफी फायदा मिल रहा है।
तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।
मैच डिटेल्स
मैच – तमिल थलाइवाज vs हरियाणा स्टीलर्स
तारीख – 25 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे
स्थान – चेन्नई
TAM vs HAR पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 41वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच चेन्नई में स्थिति एस.डी.ए.टी इंडोर स्टेडियम में 25 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।
इस सीजन में बिल्कुल नए अवतार के साथ मैदान में उतर रही हरियाणा स्टीलर्स की रेडिंग यूनिट ने सभी टीमों के डिफेंस को ध्वस्त कर रखा है। हरियाणा स्टीलर्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको 4 मैचों में जीत हासिल हुई है, वहीं 2 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। इस सीजन में अपने छठे मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के विरुद्ध हरियाणा स्टीलर्स को 37-36 से हार झेलनी पड़ी थी। हरियाणा की पूरी ही टीम ने नपातुला प्रदर्शन किया था, लेकिन आशीष और जयदीप जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों द्वारा निराशजनक प्रदर्शन करने से टीम को इस सीजन में दूसरी हार नसीब हुई थी।
वहीं चौथे लेग की होम टीम तमिल थलाइवाज ने इस सीजन में अभी तक काफी फीका प्रदर्शन किया है। तमिल की टीम ने अभी तक कुल 6 मुकाबलों में हिस्सा लिया है लेकिन सिर्फ दो ही मैच में तमिल को जीत मिली है, वहीं चार मुकाबलों में उनको हार हासिल हुई है। जयपुर पिंक पैंथर्स के विरुद्ध अपने पिछले मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 25-24 से करारी हार मिली थी।
तमिल की टीम ने पिछले मैच में स्टार्टिंग 7 में फेरबदल तो किया लेकिन नए खिलाड़ियों में अनुभव ना होने के कारण टीम को अंत समय में मुकाबले से हाथ धोना पड़ा। हालांकि एम अभिषेक और हिमांशु ने डिफेंस की कमान काफी समय तक संभाले रखी परंतु वो टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
TAM:
साहिल (कप्तान), अमीरहोसैन बस्तमी, एम. अभिषेक, हिमांशु, आशीष, हिमांशु नरवाल, मसानामुथु लक्षणन
HAR:
जयदीप कुलदीप, राहुल सेठपाल, मोहित खलेर, मोहित (कप्तान), आशीष इग्नोर इग्नोर, विनय, शिवम पटारे
TAM vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 1
खिलाड़ी- साहिल, मोहित, हिमांशु, मोहित नांदल, विनय
कप्तान- जयदीप
उपकप्तान- राहुल
TAM vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 2
खिलाड़ी- सागर, साहिल, जयदीप, अभिषेक, हिमांशु नरवाल
कप्तान- विनय
उपकप्तान- मोहित नांदल
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.