TAM vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 21, पीकेएल 10

TAM vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) के दूसरे लेग का आज आखिरी दिन है इसके बाद ये कारवां पुणे पहुच जाएगा। दूसरे लेग के आखिरी दिन बेंगलुरु के अंदर काफी दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। स्टार ऑफ वार्स में एक और मुकाबला उभरते हर भरत के नए कबड्डी स्टार अजिंक्य पवार और तेलुगु के कप्तान पवन सहरावत के बीच देखने को मिलेगा। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है।
आइए जानते हैं, तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए 21वें मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।
TAM vs TEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 21वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस के बीच बेंगलुरु में मौजूद श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में 13 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।
पहले ही मैच में जीत के बाद तमिल की टीम को दूसरे मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। पीकेएल में युवर डिफेंडर सागर के नेतृत्व में खेल रही तमिल थलाइवाज की टीम का सफर इस बार के सीजन में अभी तक सही नही गया है। तमिल की टीम ने इस सीजन में अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में उनको हार मिली है वहीं दूसरे में उनको जीत हासिल हुई है। बंगाल वारियर्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में तमिल थलाईवास की टीम को 48-38 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
पहले मैच के हीरो रहे अजिंक्य पवार इस मुकाबले में काफी फिके नजर आए, वहीं नरेंद्र ने अजिंक्य के मुकाबले ज्यादा रेड करी। तमिल के लिए दोनों ही खिलाड़ियों को चलना बेहद ही जरूरी है एवं साथ में डिफेंस के अंदर दोनों ही कवर के खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। तमिल के लिए राइट कवर से खेलने वाले अभिषेक पिछले मुकाबले में ज्यादा गलतियां करते हुए नजर आए जिसके कारण से उनको 6 बार मेट से बाहर बैठना पड़ा।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में भी बड़े खिलाड़ी के टीम में आ जाने से तेलुगु टाइटंस की किस्मत में कोई खेरबदल नही हुआ है, सीजन 9 से चला आ रहा हार का सिलसिला तेलुगु टाइटंस का इस सीजन में साथ छोड़ने को बिल्कुल भी राजी नही है। तेलुगु टाइटंस ने सीजन 10 में अभी तक कुल 3 मुकाबलों में भाग लिया है जिसमें से उनको सिर्फ हार का स्वाद चखने को निसाब हुआ है।
बेंगलुरु में ही यूपी योद्धाज के विरुद्ध अपने पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 48-33 से काफी बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। प्रवेश भैंसवाल, संदीप ढुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का ना चलना तेलुगु की हार के कारण का बड़ा हिस्सा है, कप्तान पवन सहरावत अभी तक अपनी स्टार्टिंग 7 को चुने में उलझे हुए है हर मैच में कोई अलग खिलाड़ी देखने को मिल रहा है। तेलुगु टाइटंस के फैंस को पवन से इस सीजन में पहले जीत को लेकर काफी उम्मीद हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
TAM:
सागर (C), साहिल, मोहित, एम. अभिषेक, अजिंक्य पवार, नरेंद्र होशियार, नितिन सिंह
TEL:
मिलाद जब्बारी, अंकित जगलान, हामिद नादेर, अजीत पवार, रजनीश, पवन सहरावत (C), रॉबिन चौधरी
मैच डिटेल्स
मैच – तमिल थलाइवाज vs तेलुगु टाइटंस
तारीख – 13 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – बेंगलुरु
TAM vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- प्रवेश भैंसवाल, साहिल गुलिया, अभिषेक, पवन, नरेंद्र
कप्तान- अजिंक्य पवार
उपकप्तान- सागर
TAM vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- प्रवेश, मोहित, साहिल गुलिया, शंकर गदाई, नरेंद्र
कप्तान- पवन सहरावत
उपकप्तान- अजिंक्य पवार
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.