Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: तमिल थलाइवाज vs तेलुगु टाइटंस मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 12, 2023 at 5:39 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:45 PM
PKL 10: तमिल थलाइवाज vs तेलुगु टाइटंस मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

टाइटंस की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में बुधवार को ‘साउदर्न डर्बी‘ होगा और दक्षिण भारत की दो टीमों तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हाई फ्लायर पवन सेहरावत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वो अपनी टीम को इस सीजन की पहली जीत दिला पाएंगे। टीम को अभी तक लगातार तीन मैचों में हार मिल चुकी है और उनके सामने काफी बड़ी चुनौती है कि जीत का खाता खोला जाए।

वहीं तमिल थलाइवाज की अगर बात करें तो उनका प्रदर्शन अभी तक मिला जुला रहा है। उन्होंने दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक मैच में उन्हें जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में बंगाल वारियर्स के खिलाफ उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था और ऐसे में वो भी चाहेंगे कि इस मुकाबले में वापसी की जाए। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज ने अपने पहले मैच में दबंग दिल्ली को हराया था लेकिन दूसरे मैच में बंगाल वारियर्स से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। थलाइवाज की टीम एक समय आगे थी लेकिन इसके बावजूद दूसरे हाफ में आकर उन्होंने मुकाबला गंवा दिया और इसी वजह से उन्हें अब इस गलती से बचना होगा। थलाइवाज के लिए वैसे तो सभी खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं, बस टीम को थोड़ा और एकजुट होने की जरूरत है। थलाइवाज चाहेंगे कि पिछले सीजन के परफॉर्मेंस को दोहराया जाए और इसी वजह से वो इस मैच में जरूर जीत हासिल करना चाहेंगे।

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

नरेंद्र कंडोला, एम अभिषेक, मोहित, अजिंक्य पंवार, नितिन सिंह, सागर और साहिल गूलिया।

PKL 10: तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड

ऐसा लगता है कि सिर्फ सीजन बदला है लेकिन तेलुगु टाइटंस की किस्मत नहीं बदली है। टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है और अभी उन्हें पहली जीत की तलाश है। पवन सेहरावत जैसा सुपरस्टार खिलाड़ी भी उन्हें जीत नहीं दिला पा रहा है। इसकी वजह ये है कि पवन अकेले ही बेहतर कर रहे हैं और बाकी खिलाड़ियों से उन्हें उतना ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। संदीप धुल और प्रवेश भैंसवाल जैसे दिग्गज डिफेंस में वो कारनामा नहीं कर पा रहे हैं, जिसके लिए जाने जाते हैं। पिछले मैच में तो इन्हें स्टार्टिंग सेवन में भी नहीं शामिल किया गया था। ऐसे में ये पता चलता है कि टीम पैनिक कर चुकी है और देखने वाली बात होगी कि इस मैच में क्या रणनीति रहती है।

तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पवन सहरावत, मिलाद जब्बारी, अजीत पवार, रजनीश, रॉबिन चौधरी, हामिद नादेर और अंकित।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

तमिल थलाइवाज की टीम के लिए तीन खिलाड़ी काफी अहम होंगे। रेडिंग में नरेंद्र कंडोला और अजिंक्य पंवार और डिफेंस में साहिल गूलिया के ऊपर सबकी निगाहें रहने वाली हैं कि ये प्लेयर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। वहीं टाइटंस की टीम कप्तान पवन सेहरावत और डिफेंस में अंकित से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी।

सफलता का मंत्र

टाइटंस की जीत के लिए जरूरी है कि वो सिर्फ पवन सेहरावत के भरोसे ना रहें। जब तक सभी खिलाड़ी मिलकर बेहतर नहीं खेलेंगे तो फिर टीम को जीत नहीं मिलेगी। वहीं थलाइवाज की टीम के लिए जरूरी है कि पिछले मैच में मिली हार से वो ज्यादा ना घबराएं, क्योंकि टीम ने उस मैच में भी अच्छा खेला था। हालांकि उन्हें ये देखना होगा कि एक बार मैच पर पकड़ बनाने के बाद वो ज्यादा ढीले ना पड़ जाएं।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पीकेएल में अगर तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो मुकाबला अभी तक लगभग बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के साथ 12 मैच खेले हैं, जिसमें से छह मैच में थलाइवाज ने जीत हासिल की है और टाइटंस को पांच मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है। ऐसे में यहां पर टाइटंस और थलाइवाज के बीच कांटे की टक्कर रही है।

क्या आप जानते हैं?

तेलुगु टाइटंस की टीम पिछले दो सीजन से प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही है। उन्होंने पिछले दो सीजन को मिलाकर केवल तीन ही मैच जीते थे और इस बार भी अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए हैं।

तमिल थलाइवाज vs तेलुगु टाइटंस के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.