Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

UP vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 48, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 30, 2023 at 8:00 AM
Modified at :December 30, 2023 at 8:00 AM
UP vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 48, पीकेएल 10

UP vs DEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में एक बार फिर से दो बड़े धुरंधर रेडरों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। नोएडा में खेले जा रहे चौथे लेग में यूपी योद्धा की टीम का एक और मुकाबला दबंग दिल्ली के साथ होगा। सीजन 8 की चैंपियन रही दबंग दिल्ली के लिए ये सीजन अभी तक नपातुला ही गुजरा है, वहीं दूसरी तरफ यूपी योद्धा ने होम ग्राउंड पर एंट्री करते ही जीत हासिल कर ली है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

मैच डिटेल्स

मैच – यूपी योद्धा vs दबंग दिल्ली

तारीख – 30 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – नोएडा

UP vs DEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 48वां मुकाबला यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच यूपी के नोएडा में मौजूद इंडोर स्टेडियम में 30 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।

यूपी योद्धा की टीम को अपने घरेलू मैदान पर लौटते ही पहले ही मुकाबले में जीत हाथ लगी है। यूपी की टीम ने इस सीजन में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको 3 में जीत हासिल हुई है वहीं 4 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ नोएडा में खेले गए पिछले मैच में यूपी योद्धा को 34-33 से जीत हासिल हुई थी।

यूपी के कप्तान परदीप नरवाल ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए पीकेएल सीजन 10 में एक और सुपर 10 जड़ दिया है। यूपी योद्धा के एक और स्टार रेडर सुरेंदर गिल भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वहीं डिफेंस को सुमित और नीतीश ने बखुबी संभाल रखा है।

दबंग दिल्ली के लिए पीकेएल सीजन 10 में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दबंग दिल्ली ने इस सीजन में कुल 7 मुकाबलों में 3 में जीत हासिल की है वहीं 3 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में दबंग दिल्ली की टीम को 32-32 से टाई खेलना पड़ा था। हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले नवीन कुमार जयपुर के खिलाफ काफी सुस्त नजर आए थे। हालाकिं आशु मालिक ने सही समय पर रेडिंग में पॉइंट लेकर टीम को हार झेलने से बचा लिया था।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

UP:

नितेश कुमार, सुमित, आशु सिंह, गुरदीप, विजय मलिक, परदीप नरवाल (C), सुरेंद्र गिल

DEL:

योगेश, आशीष, आशु मलिक, विक्रांत, मोहित, नवीन-कुमार (C), मंजीत

UP vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 1

UP vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- आशु, योगेश, आशु मालिक, आशीष, नवीन

कप्तान- सुरेंदर गिल

उपकप्तान- सुमित

UP vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 2

UP vs DEL PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- नीतीश, सुमित, आशीष, आशु मालिक, अनिल

कप्तान- नवीन

उपकप्तान- परदीप नरवाल

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.