Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: यूपी योद्धा vs दबंग दिल्ली मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 29, 2023 at 10:50 PM
Modified at :December 29, 2023 at 10:51 PM
PKL 10: यूपी योद्धा vs दबंग दिल्ली मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

दो दिग्गज रेडर्स की टीमों के बीच ये मुकाबला होगा।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 48वां मुकाबला यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। यूपी योद्धा की टीम का प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन अपने होम ग्राउंड में उन्होंने पिछला मैच जीता था और इसी वजह से उनका कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा। दूसरी तरफ दबंग दिल्ली की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक सात में से तीन मुकाबले जीते हैं और तीन ही मैच हारे हैं। वहीं एक मुकाबला उनका टाई रहा है।

दिल्ली की टीम इस मैच में बिना नवीन कुमार के उतरेगी, क्योंकि पिछले मैच में वो बुरी तरह से चोटिल हो गए थे और इसी वजह से उनकी टीम थोड़ा दबाव में होगी। देखने वाली बात होगी कि यूपी योद्धा को उनके ही गढ़ में बिना नवीन कुमार के वो किस तरह से चुनौती दे पाते हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: यूपी योद्धा का स्क्वाड

यूपी योद्धा की टीम अपने होम लेग का पहला मुकाबला जीत चुकी है और सबसे बड़ी बात ये है कि टीम के कप्तान और ‘डुबकी किंग’ परदीप नरवाल फॉर्म में आ चुके हैं। पिछले मैच में उन्होंने सुपर-10 लगाया था। उन्होंने अपनी डुबकी का बेहतरीन नमूना भी दिखाया था। इससे पता चलता है कि फैंस का सपोर्ट मिलने के बाद परदीप लय में आ चुके हैं और ये बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। यूपी का डिफेंस भी काफी शानदार खेला था। इसी वजह से दबंग दिल्ली के लिए ये चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, आशु सिंह, गुरदीप, सुरेंदर गिल, विजय मलिक, नितेश कुमार और सुमित

PKL 10: दबंग दिल्ली का स्क्वाड

दबंग दिल्ली की टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान नवीन कुमार एक बार फिर चोटिल हो गए हैं और उनकी इंजरी को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनका इस मैच में खेलना काफी मुश्किल है। नवीन कुमार के बिना दिल्ली की टीम आधी लगती है।

पिछले मैच में जब तक वो मैट पर थे, तब तक टीम 10 प्वॉइंट से आगे थी लेकिन उनकी इंजरी के बाद टीम लगातार पीछे होती गई और आखिर में उन्हें महज टाई से संतोष करना पड़ा। इसी वजह से अब दिल्ली के सामने बड़ी चुनौती है कि वो नवीन कुमार के बिना किस तरह से जीत हासिल करते हैं। आशु मलिक और मंजीत के ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी।

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मंजीत, मोहित, विक्रांत, मीतू शर्मा, आशु मलिक, योगेश और आशीष।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यूपी योद्धा की टीम परदीप नरवाल और सुरेंदर गिल पर काफी ज्यादा डिपेंड करेगी। इसके अलावा नितेश और सुमित से भी काफी उम्मीदें रहेंगी कि वो अपने होम ग्राउंड में बेहतरीन खेल दिखाएं। वहीं दबंग दिल्ली की अगर बात करें तो नवीन कुमार की अनुपस्थिति में काफी ज्यादा जिम्मेदारी आशु मलिक पर आ जाती है।

सफलता का मंत्र

यूपी योद्धा को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर परदीप नरवाल का चलना बेहद जरूरी होगा। पिछले मैच में जब उन्होंने प्वॉइंट लाने शुरु किए थे तो टीम पूरी तरह से अलग नजर आने लगी थी। इसीलिए उनका चलना जरूरी है। वहीं दबंग दिल्ली के लिए जरूरी है कि नवीन कुमार की अनुपस्थिति में वो दबाव ना लें और टीम डिफेंस में सुरेंदर गिल पर दबाव बनाने की कोशिश करे। क्योंकि सुरेंदर गिल फॉर्म में हैं और अगर उन्हें रोक लिया गया तो फिर यूपी की टीम बिखर सकती है।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

दबंग दिल्ली की टीम ने भले ही पीकेएल का टाइटल एक बार जीता है लेकिन हेड टू हेड मैचों में वो यूपी योद्धा से पीछे रहे हैं। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 9 मुकाबले खेले हैं, इसमें से छह मैच में यूपी योद्धा ने जीत हासिल की है और सिर्फ तीन ही मुकाबले में दबंग दिल्ली को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आज तक एक भी मुकाबला टाई नहीं रहा है। इसी वजह से उम्मीद की जा सकती है कि इस मैच का भी रिजल्ट आ सकता है। होम ग्राउंड में खेलने की वजह से यूपी योद्धा का पलड़ा थोड़ा भारी भी रह सकता है।

क्या आप जानते हैं?

दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार पीकेएल में सबसे तेज 1000 रेड प्वॉइंट पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा मात्र 990 मैचों में ही कर दिखाया और इस मामले में उन्होंने यूपी योद्धा के दिग्गज रेडर परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ा था।

यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.