Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

UP vs HAR पीकेएल 10 Dream11 Prediction, मैच 8, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :December 6, 2023 at 8:10 AM
Modified at :December 13, 2023 at 6:31 PM
UP vs HAR पीकेएल 10 Dream11 Prediction, मैच 8, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के पहले लेग में ही हर रोज जबरदस्त और रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। पीकेएल 10 का पहला लेग 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अहमदाबाद में खेला जाएगा, इसके बाद अगला लेग बेंगलुरु में होना है। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है।

आइए जानते हैं, यूपी योद्धाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए नोवें मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।

UP vs HAR पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का नोवां मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धाज के बीच अहमदाबाद के दी एरिना बाए ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में 6 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।

हरियाणा स्टीलर्स का सफर प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में अच्छा नही रह था, शुरुआती मैचों में जीत के बाद टीम ने अंत के तीनों मैच लगातार हारें जिसके कारण से टीम को प्लेऑफ में जाने का मौका नही मिला था। इस बार टीम ने मंजीत और मीतू जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर रखा है लेकिन जयदीप दहिया पर उन्होंने भरोसा कायम किया है, टीम ने तेलुगु टाइटंस की रेडिंग यूनिट सिद्धार्थ देसाई और चंद्रन रंजीत को अपने खेमें में शामिल किया है। वहीं ऑलराउंडर में इस बार आशीष जैसे बड़े खिलाड़ी को टीम के साथ जोड़कर और मजबूत किया है।

दूसरी तरफ पिछले बार की सेमीफाइनलिस्ट यूपी योद्धाज का प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का शुरुआती सफर बहुत खराब रहा, यू मुंबा के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में टीम को 34-31 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यूपी योद्धाज की सबसे मजबूत कड़ी कहे जाने वाले प्रदीप नरवाल सीजन 10 के पहले ही मैच में पूरी तरीके से फ्लॉप रहे।

प्रदीप नरवाल ने अपने 16 मिनट के गेम में एक भी पॉइंट हासिल नही किया जिसके कारण से टीम ने उनको मैच से बाहर बैठना पड़ा, लेकिन पूरी मैनेजमेंट और कबड्डी प्रेमियों को अभी भी प्रदीप से काफी उम्मीदें है कि वो शानदार वापसी करते हुए जल्दी ही इस सीजन के अपना सुपर 10 भी पूरा करेंगे साथ ही प्रो कबड्डी लीग इतिहास में पहले 1600 रेड पॉइंट हासिल करने का बड़ा कारनामा भी रच सकते हैं।

दोनों टीमों की स्क्वाड:

UP:

प्रदीप नरवाल, नितेश कुमार, सुमित, आशु सिंह, सुरेंदर गिल, अनिल कुमार, महिपाल, विजय मलिक, सैमुअल वफाला, हेल्विक वंजला, हरेंद्र कुमार, गुलवीर सिंह, गुरदीप, किरण लक्ष्मण मगर, नितिन पंवार

HAR:

के प्रपंजन, विनय, जयदीप, मोहित, नवीन, मोनू, हर्ष, सनी, सिद्धार्थ देसाई, चंद्रन रंजीत, हसन बलबूल, घनश्याम मगर, राहुल सेठपाल, हिमांशु चौधरी, रवींद्र चौहान, आशीष, मोहित

मैच डिटेल्स

मैच – यूपी योद्धा vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख – 6 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – अहमदाबाद

UP vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 1

UP vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सुमित, जयदीप, विजय, आशीष, सुरेंद्र गिल

कप्तान- प्रदीप नरवाल

उपकप्तान- सिद्धार्थ देसाई

UP vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 2

UP vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- सुमित, जयदीप, मोहित, नितिन, सुरेंद्र गिल

कप्तान- प्रदीप नरवाल

उपकप्तान- सिद्धार्थ देसाई

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.