Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

UP vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 15, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 9, 2023 at 7:30 AM
Modified at :December 14, 2023 at 12:36 PM
UP vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 15, पीकेएल 10

UP vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (पीकेएल 10) का कारवां दूसरे लेग बेंगलुरु के श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम चल रहा है, बेंगलुरु में पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है। आइए जानते हैं, यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए 15वें मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।

UP vs TEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 15वां मुकाबला यूपी योद्धा vs तेलुगु टाइटंस के बीच बेंगलुरु के श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में 9 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा। पहली मैच में हार के बाद यूपी योद्धाज़ ने अहमदाबाद में दूसरे मुकाबले के अंदर वापसी करते हुए सीजन 10 में अपना पहला मुकाबला जीता है।

हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में यूपी योद्धा की टीम ने प्रो कबड्डी लीग के सबसे सफल रेडर प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल की जोड़ी ने पूरे ही डिफेंस को गिराते हुए 30 पॉइंट के बड़े गेप से जीत हासिल की है। डुबकी किंग प्रदीप नरवाल की फॉर्म में वापसी के साथ ही टीम हौसले काफी बुलंद हो गए हैं, इसके साथ ही टीम बेंगलुरु के ग्राउंड पर ही जीत हासिल करना चाहेगी।

पवन सेहरावत की तेलुगु टाइटंस में एंट्री के बाद भी टीम का हारने के सिलसिला बंद नही हो रहा है सीजन 9 से चली आ रही हार सीजन 10 में भी प्रवेश कर गई है, तेलुगु की टीम ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में अभी तक पहले लेग में 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको एक में भी जीत हासिल नही हुई है।

प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे बड़ी खरीद के बाद भी पवन अभी तक तेलुगु की टीम को जीत दिलाने में असफल रहे हैं, लेकिन जिस मैदान से पवन को पहचान मिली बेंगलुरु के उसी मैदान पर वो अपना अगला मैच खेलेंगे और पूरी टीम को इस मैच को जीत ने के लिए पवन पर फिर से उम्मीद जगानी होगी।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग 7:

UP:

नितेश कुमार, सुमित, हरेंद्र कुमार, नितिन पंवार, विजय मलिक, प्रदीप नरवाल (C), सुरेंद्र गिल

TEL:

पवन सहरावत (C), रजनीश, संजीवी एस, परवेश भैंसवाल, संदीप ढुल, हामिद नादेर, अजीत पवार/शंकर गदाई

मैच डिटेल्स

मैच – यूपी योद्धा vs तेलुगु टाइटंस

तारीख – 9 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – बेंगलुरु

UP vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 1

UP vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- नीतीश कुमार, संदीप धुल, सुमित, गुरदीप, प्रदीप नरवाल

कप्तान- पवन सेहरावत

उपकप्तान- सुरेंद्र गिल

UP vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 2

UP vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- नीतीश कुमार, संदीप धुल, सुमित, विजय मालिक, सुरेंद्र गिल

कप्तान- पवन सेहरावत

उपकप्तान- प्रदीप नरवाल

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.