Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Revealed: WWE Royal Rumble 2024 का पूरा मैच कार्ड हुआ लीक? जानिए क्या है सच

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 29, 2023 at 10:30 PM
Modified at :December 29, 2023 at 10:30 PM
Revealed: WWE Royal Rumble 2024 का पूरा मैच कार्ड हुआ लीक? जानिए क्या है सच

रॉयल रंबल जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे फैंस का उत्साह अपने चरम पर पहुंच रहा है।

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) एक-एक दिन कर पास आता जा रहा है, जो अगले साल का पहला पीपीवी होगा और इसी धमाकेदार इवेंट से WrestleMania 40 की स्टोरीलाइंस सामने आनी शुरू हो जाएंगी। अभी तक मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच के अलावा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया जा चुका है।

अब सोशल मीडिया पर एक मैच कार्ड लीक हुआ है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Royal Rumble 2024 पीपीवी का पूरा मैच कार्ड है। एक तरफ 5 जनवरी को होने वाले SmackDown में रोमन रेंस को अपना अगला प्रतिद्वंदी मिलेगा क्योंकि उस इवेंट में रैंडी ऑर्टन बनाम एजे स्टाइल्स बनाम एलए नाइट ट्रिपल थ्रेट नंबर-1 कंटेंडर मैच होगा। यहां जानिए लीक हुए मैच कार्ड में कितने मुकाबले शामिल हैं और कितनी सच्चाई है।

WWE Royal Rumble 2024 के मैच कार्ड लीक?

मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच हर बार की तरह फैंस का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार रहेंगे। दावा किया जा रहा है कि आगामी पीपीवी के मैच कार्ड में कुल 6 मुकाबले शामिल होंगे। इस कार्ड में बताया गया कि मौजूदा WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल को केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा।

इसके अलावा द जजमेंट डे के मेंबर्स फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को द क्रीड ब्रदर्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा। वहीं दावा किया गया है कि रोमन रेंस की भिड़ंत रैंडी ऑर्टन से होने वाली है। लीक हुए मैच कार्ड में बताया गया कि जेड कार्गिल और Impact Wrestling की स्टार डेओना पुराज़ो विमेंस Royal Rumble मैच में अपना इन-रिंग डेब्यू कर रही होंगी।

इस कार्ड में बताया गया है कि अंत में कोडी रोड्स को एलिमिनेट करते हुए सीएम पंक मेंस रॉयल रंबल विजेता बनने वाले हैं। वहीं विमेंस रॉयल रंबल मैच में बेली जीत दर्ज करेंगी, जो अंत में वापसी करने वाली सुपरस्टार साशा बैंक्स को एलिमिनेट करेंगी। मगर एक रिपोर्ट में इस मैच कार्ड के फेक होने का दावा किया गया है।

बता दें ये मैच कार्ड और सुपरस्टार्स के नाम का प्रिडिक्शन फैंस द्वारा किया गया है, WWE ने आधिकारिक तौर पर अभी तक रॉयल रंबल के लिए किसी मैच का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है की इस तरह के दावे मात्र अफवाह है और आप भी इन चीजों पर ज्यादा ध्यान ना दे तो बेहतर रहेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.