टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2023 में सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं

ये सभी सुपरस्टार्स इस साल काफी ज्यादा एक्शन में नजर आए हैं।
WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी है, जिसके शोज़ हर हफ्ते अलग-अलग शहरों में होते रहते हैं। इस कारण रेसलर्स को काफी सफर करना पड़ता है। वो Raw, Smackdown के अलावा हाउस शोज़ में भी परफॉर्म करते हुए दिखाई देते हैं। इन रेसलर्स को साल में 300 से भी ज्यादा दिनों तक काम पर आना होता है और इस दौरान काफी संख्या में मैच भी लड़ने पड़ते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए उन पांच सुपरस्टार्स के ऊपर नजर डालते हैं, जिन्होंने साल 2023 में WWE में सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं।
5. WWE सुपरस्टार्स डेमियन प्रीस्ट और गुंथर ने WWE में 89 मैच लड़े हैं
डेमियन प्रीस्ट और गुंथर साल 2023 में शुरू से लेकर अंत तक आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं। एक तरफ गुंथर ने सभी प्रतिद्वंदियों को मात देकर अपने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप सफर को 500 दिनों से भी ज्यादा समय तक कायम रखने में सफलता पाई है।
दूसरी ओर Money in the Bank ब्रीफकेस अभी डेमियन प्रीस्ट के पास है और वो फिलहाल फिन बैलर के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन भी बने हुए हैं। गुंथर और प्रीस्ट, दोनों ने 2023 में 89 मैच लड़े और खास बात ये रही कि उन्होंने अधिकांश मैचों में जीत दर्ज की है।
4. ऑस्टिन थ्योरी – 90 मैच

ऑस्टिन थ्योरी साल 2023 की शुरुआत में WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हुआ करते थे, लेकिन साल का अंत आते-आते वो अपनी लय खो चुके हैं। वो 11 अगस्त, 2023 के SmackDown एपिसोड तक चैंपियन बने रहे क्योंकि उस इवेंट में रे मिस्टीरियो उन्हें हराकर नए चैंपियन बने थे। वो उसके बाद ग्रेसन वॉलर के टैग टीम पार्टनर के रूप में दिखाई दिए हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि थ्योरी के लिए ये साल काफी व्यस्त रहा, जिसमें उन्होंने 90 मैच लड़कर फैंस का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश की।
3. सैथ रॉलिंस – 92 मैच
2023 में सैथ रॉलिंस का सबसे पहला मैच 2 जनवरी के Raw इवेंट में हुआ, जिसमें उन्हें ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। वो कुछ समय तक इसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बने रहे और Night of Champions 2023 में एजे स्टाइल्स को हराकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। वो अभी तक कई बार अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुके हैं और इस साल उन्होंने 92 मैच लड़े हैं। इस समय उम्मीद की जा रही है कि हाल ही में वापसी करने वाले सीएम पंक उनके अगले चैलेंजर बन सकते हैं।
2. डॉमिनिक मिस्टीरियो – 95 मैच

डॉमिनिक मिस्टीरियो अभी काफी युवा हैं और इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि अभी उन्हें काफी कुछ सीखना है। वो 2023 में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने ना केवल मेन रोस्टर बल्कि NXT में भी काफी संख्या में मैच लड़े हैं। उन्होंने मेन रोस्टर पर कई बार द जजमेंट डे की ओर से मैच लड़े, वहीं NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रहने की जिम्मेदारी को उन्होंने अच्छे से निभाया है। डॉमिनिक इस साल सबसे ज्यादा मुकाबले लड़ने के मामले में 95 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
1. कोडी रोड्स – 99 मैच

कोडी रोड्स इस साल सबसे ज्यादा मैच लड़ने की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने चोट से उबरते हुए मेंस Royal Rumble मैच में वापसी की और उसे जीता भी था। वहीं Wrestlemania 39 में उन्होंने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। उसके बाद उनकी ब्रॉक लैसनर के साथ फ्यूड भी यादगार रही। रोड्स फैंस के सबसे चहेते रेसलर्स में से एक हैं और उनके लगभग सभी मैचों ने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। मौजूदा समय की बात की जाए तो अगले कुछ हफ्तों में उनकी शिंस्के नाकामुरा के साथ स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान