Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :January 14, 2024 at 10:07 PM
Modified at :October 6, 2024 at 7:34 PM
Post Featured

इस सूची के पहले स्थान पर भारतीय खिलाड़ी मौजूद है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भारत के सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि, वह इस फॉर्मेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी पहले स्थान पर हैं।

यदि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची देखें तो उसमें से 4 खिलाड़ी अब इस फॉर्मेट से या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, जबकि 6 खिलाड़ी अब भी इस फॉर्मेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। यहां पर हम आपको टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की जानकारी देने जा रहे हैं।

इन बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं:

10. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 115 छक्के:

Glenn Maxwell in CWC 2023
Glenn Maxwell. (Image Source: ICC)

ऑस्ट्रेलिया के मध्य क्रम बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर आता है। मैक्सवेल ने साल 2012 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से लेकर अब तक कुल 100 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 92 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 115 छक्के लगाए हैं।

9. विराट कोहली (भारत) – 117 छक्के:

Virat Kohli
Virat Kohli. (Image Source: ICC)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 9वें स्थान पर हैं, लेकिन सबसे अधिक रन बनाने के मामले में उनका नाम पहले स्थान पर आता है। कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 14 जनवरी 2024 तक कुल 116 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 108 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 117 छक्के लगाए हैं।

8. ऑयन मॉर्गन (इंग्लैंड) – 120 छक्के:

Eoin Morgan
Eoin Morgan. (Image Source: ICC)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2009 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 2022 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। मॉर्गन ने अपने करियर में कुल 115 मुकाबले खेले थे, जिसकी 107 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 120 छक्के लगाए थे।

7. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 123 छक्के:

Paul Stirling
Paul Stirling. (Image Source: Getty Images)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नाम सातवें स्थान पर आता है। साल 2009 में अपना टी20 इंटरनेशनल करियर शुरू करने वाले स्टर्लिंग ने अब तक कुल 134 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 133 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 123 छक्के लगाए हैं।

6. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 123 छक्के:

Jos-Buttler-162-vs-Netherlands
Jos Buttler. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के वर्तमान कप्तान जोस बटलर टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। अपनी टीम के लिए इस फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के विजेता कप्तान बटलर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 114 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 105 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 123 छक्के लगाए हैं।

5. सूर्यकुमार यादव (भारत) – 123 छक्के:

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav. (Image Source: AFP)

भारत के स्टाइलिश मध्य क्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वर्तमान समय में आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद हैं। साल 2021 में अपना T20 इंटरनेशनल करियर शुरू करने वाले सूर्यकुमार ने अब तक 60 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 57 पारियों में उन्होंने कुल 123 छक्के लगाए हैं।

4. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 124 छक्के:

Chris Gayle
Chris Gayle (Image Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। हालांकि, अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। साल 2006 में अपना टी20 इंटरनेशनल करियर शुरू करने वाले गेल ने अपने करियर में कुल 79 मुकाबले खेले, जिसकी 75 परियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 124 छक्के लगाए।

3. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 125 छक्के:

Aaron Finch
Aaron Finch. (Image Source: Getty Images)

अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार 2021 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाले आरोन फिंच अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2009 से लेकर 2022 तक कुल 103 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 125 छक्के लगाए।

2. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के:

Martin Guptill
Martin Guptill. (Image Source: ICC)

न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2009 से लेकर 2022 तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 122 मुकाबले खेले थे, जिसकी 118 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 173 छक्के लगाए थे।

1. रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के:

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Image Source: ICC)

वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। रोहित ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 5 जून 2024 तक कुल 159 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 151 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 205 छक्के लगाए हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement