BCCI awards 2024: जानिए किस खिलाड़ी ने कौनसा अवार्ड किया अपने नाम

BCCI awards 2024 समारोह, 23 जनवरी को हैदराबाद में हुआ।
बीसीसीआई द्वारा मंगलवार को हैदराबाद में NAMAN पुरस्कार समारोह (BCCI awards 2024) आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेटरों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिया गया। 4 सालों बाद आयोजित इस पुरस्कार समारोह के लिए हैदराबाद में बड़ी संख्या में क्रिकेटर और बीसीसीआई के पदाधिकारी मौजूद थे। इस भव्य समारोह में सबसे बड़ा आकर्षण कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड था, जो भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों फारुख इंजीनियर और रवि शास्त्री को दिया गया।
गौरतलब हो कि, रवि शास्त्री विश्व कप 1983 की चैंपियन भारतीय टीम के 5वें सदस्य हैं, जिन्हें कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला है। इससे पहले सुनील गावस्कर, कपिल देव, सैयद किरमानी और क्रिस श्रीकांत को बीसीसीआई द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बीसीसीआई के NAMAN पुरस्कार समारोह में 2019-20 सीज़न, 2021-22 सीज़न और 2022-23 सीज़न के विजेताओं को सम्मानित किया गया। क्योंकि कोविड-19 के चलते चार सालों के बाद यह समारोह आयोजित हुआ था।
इस पुरस्कार समारोह में वर्तमान भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2022-2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए पॉली उमरीगर अवार्ड जीता। उनके अलावा, यशस्वी जयसवाल और रविचंद्रन अश्विन ने भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिलीप सरदेसाई पुरस्कार जीता। इतना ही नहीं, सौराष्ट्र टीम को सीजन 2022-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ घरेलू टीम का पुरस्कार जीता। आइए बीसीसीआई अवार्ड्स 2204 (NAMAN) में पुरस्कार विजेताओं पर एक नजर डालते हैं।
BCCI awards 2024: विजेताओं की पूरी सूची (नमन 2024)
जगमोहन डालमिया पुरस्कार:
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू क्रिकेट)-
काशवी गौतम: 2019-20
सौम्या तिवारी: 2021-22
वैष्णवी शर्मा: 2022-23
जगमोहन डालमिया पुरस्कार:
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर वरिष्ठ (घरेलू क्रिकेट)-
सई पुरंदरे: 2019-20
इंद्राणी रॉय: 2020-21
कनिका आहूजा: 2021-22
नबाम यापु: 2022-23
एमए चिदम्बरम पुरस्कार (U23):
गेंदबाज वर्ग-
अंकुश त्यागी (मध्य प्रदेश): 2019-20
हर्ष दुबे (विदर्भ): 2020-21
विशाल जायसवाल (गुजरात): 2022-23
बल्लेबाज वर्ग-
पार्थ पलावत (सिक्किम): 2019-20
वाई०वी० राठौड़ (विदर्भ): 2021-22
क्षितिज पटेल (गुजरात): 2022-23
माधव राव सिंधिया पुरस्कार (रणजी ट्रॉफी):
गेंदबाज वर्ग-
जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र): 2019-20
शम्स मुलानी (मुंबई): 2021-22
जलज सक्सेना (केरल): 2022-23
बल्लेबाज वर्ग-
राहुल दलाल (अरुणाचल): 2019-20
सरफराज खान (मुंबई): 2021-22
मयंक अग्रवाल (कर्नाटक): 2022-23
सीमित ओवरों के क्रिकेट में लाला अमरनाथ पुरस्कार (ऑलराउंडर):
बाबा अपराजित: 2019-20
ऋषि धवन: 2021-22
ऋषि धवन: 2021-22
रियान पराग: 2022-23
रणजी ट्रॉफी में लाला अमरनाथ पुरस्कार (ऑलराउंडर):
एमबी मुरासिंघ (त्रिपुरा): 2019-20
शम्स मुलानी (मुंबई): 2021-22
सारांश जैन (मध्य प्रदेश): 2022-23
घरेलू क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीम:
2019-20: मुंबई
2021-22: मध्य प्रदेश
2022-23: सौराष्ट्र
बीसीसीआई अंपायर पुरस्कार:
केएन अनंतपद्मनाभन: 2019-20
वृन्द्रा राठी: 2020-21
जे मदनगोपाल: 2021-22
रोहन पंडित: 2022-23
महिला क्रिकेट में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाली खिलाड़ी:
पूनम यादव: 2019-20
झूलन गोस्वामी: 2020-21
राजेश्वरी गायकवाड़: 2021-22
देविका वैद्य: 2022-23
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली खिलाड़ी:
पूनम राउत: 2019-20
मिताली राज: 2020-21
हरमनप्रीत कौर: 2021-22
जेमिमाह रोड्रिग्ज: 2022-23
दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (भारत बनाम वेस्टइंडीज):
रवि अश्विन: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (2022-23)
यशस्वी जयसवाल: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (2022-23)
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (महिला)
प्रिया पूनिया: 2019-20
शैफाली वर्मा: 2020-21
सब्बिनेनी मेघना: 2021-22
अमनज्योत कौर: 2022-23
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष):
मयंक अग्रवाल: 2019-20
अक्षर पटेल: 2020-21
श्रेयस अय्यर: 2021-22
यशस्वी जयसवाल: 2022-23
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला):
दीप्ति शर्मा: 2019-20
स्मृति मंधाना: 2020-21
स्मृति मंधाना: 2021-22
दीप्ति शर्मा: 2022-23
पॉली उमरीगर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर – पुरुष):
मोहम्मद शमी: 2019-20
रविचंद्रन अश्विन: 2020-21
जसप्रीत बुमराह: 2021-22
शुभमन गिल: 2022-23
कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड:
फारुख इंजीनियर और रवि शास्त्री
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी