BEN vs BLR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 73, पीकेएल 10

BEN vs BLR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) के जयपुर लेग में 15 जनवरी को पहला मैच बंगाल वॉरियर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होगा। इस सीजन में वॉरियर्स और बुल्स की पहली भिड़ंत बहुत करीबी रही थी, जिसमें बंगाल ने 32-30 के बेहद करीबी अंतर से विजय प्राप्त की थी। मनिंदर सिंह लगातार अच्छा कर रहे हैं लेकिन टीम का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दूसरी ओर बेंगलुरु बुल्स जीत की लय को बरकरार रखने में नाकाम रहे हैं।
इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि आप बंगाल वॉरियर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं। आप ये भी जान पाएंगे कि दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।
मैच डिटेल्स
मैच: बंगाल वॉरियर्स vs बेंगलुरु बुल्स
तारीख: 15 जनवरी 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान: जयपुर
BEN vs BLR पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 73वां मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच जयपुर में स्थित एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में 15 जनवरी को रात 8 बजे खेला जाएगा।
बंगाल वॉरियर्स कई हार झेलने के बाद अब 2 लगातार मैचों से जीत रही है और मनिंदर सिंह भी लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम को डिफेंस में गलतियां कम करनी होंगी, लेकिन कुल मिलाकर टीम अच्छी लय पर वापस लौट आई है। दूसरी ओर बेंगलुरु बुल्स कभी जीत कभी हार के सिलसिले को पीछे नहीं छोड़ पा रही है। बुल्स ने पिछले मैच को डिफेंस के दम पर जीता था, लेकिन रेडर्स को जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आना होगा।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
बंगाल वॉरियर्स
1. शुभम शिंदे, 2. आदित्य शिंदे, 3. वैभव गर्जे, 4. जसकीरत सिंह, 5. मनिंदर सिंह (C), 6. नितिन कुमार, 7. श्रीकांत जाधव
बेंगलुरु बुल्स
1. सौरभ नंदल (C), 2. सुरजीत सिंह, 3. परतीक, 4. रण सिंह, 5. विकास कंडोला, 6. भरत हूडा, 7. सचिन नरवाल
BEN vs BLR PKL 10: Dream11 टीम 1

डिफेंडर्स: सौरभ नंदल, सुरजीत सिंह (VC), शुभम शिंदे, वैभव गर्जे
ऑल-राउंडर: नितिन कुमार
रेडर: मनिंदर सिंह (C), विकास कंडोला
BEN vs BLR PKL 10: Dream11 टीम 2

डिफेंडर्स: सौरभ नंदल, सुरजीत सिंह (C), जसकीरत सिंह, शुभम शिंदे
ऑल-राउंडर: नितिन कुमार
रेडर: मनिंदर सिंह (VC), भरत हूडा
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.