टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साल 2023 में सबका दिल जीता है

इन सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से WWE फैंस को बहुत प्रभावित किया है।
साल 2023 को WWE के लिए यादगार बनाने में कई प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स ने अहम योगदान दिया। इस साल रोमन रेंस ने अपने वर्चस्व को कायम रखा है, गुंथर ने सबसे लंबे समय तक आईसी चैंपियन बने रहकर इतिहास रचा है और इसी साल सीएम पंक ने करीब 9 सालों के बाद WWE रिंग में कदम रखा था। कोडी रोड्स और रिया रिप्ली समेत कई नामी रेसलर्स भी 2023 के सबसे सफल सुपरस्टार्स में शामिल हैं। इस आर्टिकल में आइए 2023 में WWE के 10 सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स के बारे में जानते हैं।
10. WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस

केविन ओवेंस के लिए 2023 की शुरुआत Royal Rumble 2023 को मेन इवेंट करने के साथ हुई, जहां उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। उसके बाद उन्होंने Wrestlemania Night 1 के मेन इवेंट में द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इस साल उन्होंने कई अन्य रेसलर्स को पुश दिलाने में भी मदद की थी।
9. डॉमिनिक मिस्टीरियो

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि डॉमिनिक मिस्टीरियो ने हील किरदार में लोगों की उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। वो 2023 में 2 बार NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने और उन्हें एक बेहतरीन हील रेसलर की संज्ञा दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने द जजमेंट डे को अपना वर्चस्व कायम करने में भी मदद की है।
8. ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने सबसे पहले 2023 Royal Rumble मैच को दिलचस्प बनाने में योगदान दिया। उसके बाद उनकी बॉबी लैश्ले और कोडी रोड्स के साथ फ्यूड्स भी फैंस के लिए बहुत बड़े मनोरंजन का स्रोत साबित हुई थीं। खासतौर पर उन्होंने रोड्स को एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में बिल्ड करने में काफी मदद की थी।
7. इयो स्काई

इयो स्काई 2023 में WWE की सबसे उभरती हुई विमेंस सुपरस्टार्स में से एक रहीं। द डैमेज कंट्रोल में बेली के रूप में एक मेंटर मिलने से उन्हें काफी फायदा मिला है। इसी साल उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता और Summerslam 2023 में कैश-इन करते हुए नई WWE विमेंस चैंपियन बनी थीं और ये टाइटल अब भी उन्हीं के पास है।
6. एलए नाइट

एलए नाइट खुद को मेगास्टार कहते हैं और वो असल में इसके हकदार भी हैं। Wrestlemania 40 के बाद कुछ ही महीनों के अंदर अपनी ‘Yeah’ मूवमेंट से लोगों को दीवाना बना लेना दर्शा रहा था कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनने की काबिलियत रखते हैं। 2023 में एलए नाइट के रूप में WWE को एक फैन फेवरेट सुपरस्टार मिल गया है।
5. द ब्लडलाइन (रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और द उसोज)

द ब्लडलाइन 2023 की शुरुआत तक अपना वर्चस्व कायम करने में सफल रहा, लेकिन WrestleMania 39 के बाद ये ग्रुप बिखरता चला गया। द उसोज अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप हारे, उसके बाद उन्होंने रोमन रेंस से दूरी बनाई। खैर जिमी अब भी Smackdown में रेंस के साथ हैं, लेकिन जे उसो उनसे दूर यानी Raw में चले गए हैं। इस टीम के टूटने के बावजूद द ब्लडलाइन मेंबर्स ने 2023 में फैंस का खूब मनोरंजन किया है।
4. सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस Wrestlemania 39 तक अन्य रेसलर्स को पुश दिलाने में मदद करते आ रहे थे। इस बीच Night of Champions 2023 में उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की। इस बात में कोई संदेह नहीं कि वो एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और इस साल सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले रेसलर्स की सूची में शामिल रहे।
3. गुंथर

गुंथर जब 2022 में WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल हुए तब उन्होंने वादा किया था कि वो इस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप बेल्ट को दोबारा कंपनी के टॉप टाइटल्स में से एक बनाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने ना केवल इस बेल्ट की गरिमा को बढ़ाया बल्कि इतिहास में सबसे लंबे समय तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने रहने वाले सुपरस्टार भी बने।
2. रिया रिप्ली

रिया रिप्ली ने साल 2022 में द जजमेंट डे को जॉइन किया था, लेकिन 2023 में वो इस हील ग्रुप की लीडर के रूप में उभर कर सामने आई हैं। Wrestlemania 39 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर Smackdown विमेंस चैंपियन (विमेंस वर्ल्ड टाइटल) बनना अभी तक उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा रहा। 2023 में उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी एक बेहतरीन हील रेसलर के रूप में निखर कर सामने आने में मदद की है।
1. कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने 2023 Royal Rumble मैच में चोट से वापसी की और उस मैच को जीता भी था। Royal Rumble विजेता होते हुए उन्होंने WrestleMania 39 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, लेकिन जीतने में नाकाम रहे थे। उसके बाद उनकी ब्रॉक लैसनर के खिलाफ स्टोरीलाइन में जीत उन्हें 2023 का सबसे बेहतरीन सुपरस्टार बनाने के लिए काफी साबित हुई।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- IND vs ENG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टेस्ट मैच
- ENG vs IND Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टेस्ट मैच
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL 12 के शुरुआत की तारीख आई सामने, इस महीने सज सकता है कबड्डी का महफिल
- साधारण खिलाड़ी से कबड्डी का बेताज बादशाह बनने तक; जानिए परदीप नरवाल की कहानी