Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

टॉप 10 बड़े खिलाड़ी जिन्होंने एक से ज्यादा बार खेला है U19 World Cup

Published at :January 26, 2024 at 5:04 PM
Modified at :January 26, 2024 at 5:04 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

इस सूची में पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) की शुरुआत 1988 में हुई थी लेकिन तब इसे यूथ क्रिकेट विश्व कप के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 10 साल बाद यानी 1998 में इसका नाम बदलकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप रखा गया और तब से हर 2 साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप इतिहास में अब तक कई सारे खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार यह टूर्नामेंट खेला है। कई सारे खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने तीन बार इस टूर्नामेंट में अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि, यहां पर हम आपके उन 10 चर्चित खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार U19 World Cup खेला है।

इन खिलाड़ियों ने एक से ज्यादा बार खेला है U19 World Cup:

10. आवेश खान – 2 बार (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2014 और 2016):

भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने दो बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपना पहली बार 2014 में और दूसरी बार 2016 में अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट खेला था। आवेश ने इस दौरान कुल 8 मुकाबले खेले थे। बता दें कि, 2016 के अंडर-19 विश्व कप में ईशान किशन की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उन्हें शिमरोन हेटमायर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज अंडर-19 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

9. मोहम्मद कैफ – 2 बार (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 1998 और 2000)

भारत के पूर्व मध्य क्रम बल्लेबाज मोहम्मद कैफ भी दो बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 1998 और 2000 के अंडर-19 विश्व कप में भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। यह भी बता दें कि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की थी जिसमें उनकी टीम चैंपियन बनी थी।

8. लैंडल सिमंस – 2 बार (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2002 और 2004):

वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज लैंडल सिमंस ने भी 2 बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खेला रहा। उन्होंने 2010 और 2012 के अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 15 मुकाबले खेले थे।

7. फिन ऐलन – 2 बार (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2016 और 2018):

वर्तमान समय में न्यूजीलैंड की लिमिटेड ओवर टीम के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन भी 2 बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 2016 और 2018 में अंडर-19 विश्व कप में न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 12 मुकाबले खेले थे।

6. क्रेग ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज अंडर-19 2010 और 2012) – 548 रन:

वर्तमान समय में वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 2010 और 2012 में अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 12 मुकाबले खेले थे।

5. रविंद्र जडेजा – 2 बार (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2006 और 2008):

वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शुमार भारत के रविंद्र जडेजा भी दो बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 2006 और 2008 के अंडर-19 विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

4. सरफराज खान – 2 बार (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2014 और 2015):

भारत के सरफराज खान ने 2014 और 2016 में यानी 2 बार अंडर-19 विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने कुल 12 मुकाबले खेले थे। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद सरफराज को अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

3. बाबर आजम – 2 बार (अंडर-19 विश्व कप 2010 और 2012):

पाकिस्तान की सीनियर टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी 2 बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट खेल चुके हैं। बाबर ने 2010 और 2012 के अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 मुकाबले खेले थे।

2. ऑयन मॉर्गन – 2 बार (अंडर-19 विश्व कप 2004 और 2006):

इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में विश्व कप 2019 चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन ने आयरलैंड की ओर से 2 बार अंडर-19 विश्व कप खेला था। मॉर्गन ने 2004 और 2006 के अंडर-19 विश्व कप में कुल 13 मुकाबले खेले थे। वह अंडर-19 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक (606 रन) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

1. हशमतुल्लाह शहीदी- 3 बार (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2010, 2012 और 2014):

अफगानिस्तान की वनडे टीम के वर्तमान कप्तान ने तीन बार अंडर-19 विश्व कप खेला था। उन्होंने 2010, 2012 और 2014 की अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने कुल 18 मुकाबले खेले थे।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement